गिरिडीह में साइकल सवार छात्र को ट्रेलर ने मारी टक्कर, मौत, कोचिंग से लौटते वक्त हुआ हादसा

गिरिडीह के जमुआ मार्ग में साइकिल सवार छात्र मौत हो गयी है. ये हादसा तब हुआ जब वो कोचिंग से अपने घर लौट रहा था. उसी वक्त ट्रेलर ने उसे अपने चपेट में ले लिया.
रिपोर्ट- मृणाल कुमार
गिरिडीह: जमुआ मुख्य मार्ग में देवरी थाना क्षेत्र के पतरवा (परसाटांड़) गांव के पास हुई सड़क दुर्घटना में साइकिल सवार छात्र मौत हो गयी. दुर्घटना रविवार की सुबह आठ बजे की है. घटना के संबंध में मिली जानकारी के मुताबिक देवरी थाना क्षेत्र के परसाटांड़ पंचायत के पतरवा गांव में निवासी रामेश्वर दास का पुत्र प्रिंस कुमार (14 वर्ष) चतरो से कोचिंग सेंटर में पढ़ाई कर साइकिल से वापस अपने घर लौट रहा था.
इस दौरान परसाटांड़ मोड़ के पास ट्रेलर की चपेट में आकर से गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना में घायल छात्र की नाजुक स्थिति को देखते हुए को उपचार के लिए गिरिडीह ले जाया गया. जहां पर चिकित्सक के द्वारा मृत घोषित कर दिया गया. इधर छात्र को धक्का मारने के बाद ट्रेलर का चालक वाहन को घटनास्थल से एक किलोमीटर दूरी पर स्थित बजगुन्दा स्थित पेट्रोल पंप के पास ट्रेलर को खड़ा कर भाग निकला.
वहीं ट्रेलर का पीछा करते हुए पतरवा के ग्रामीण बजगुन्दा स्थित पेट्रोल पंप के पास पहुंच वाहन को तोड़फोड़कर सड़क जाम करने का प्रयास किया. इसी दरम्यान देवरी थाना के सब इंस्पेक्टर संगम पाठक, अजय सोय दल बल के साथ पेट्रोल पंप पर पहुंचकर आक्रोशित ग्रामीणों को शांत करवाया. ग्रामीणों का कहना था कि ट्रेलर के चालक द्वारा लापरवाही से वाहन चलाया जा रहा था. परसाटांड़ मोड़ के पास एक अन्य वाहन को ओवरटेक करने के दौरान छात्र को धक्का मार दिया.
Posted By: Sameer Oraon
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




