Giridih News :तहसील भवन में नहीं रहते राजस्व कर्मचारी, हुआ वीरान

Updated:
विज्ञापन
Giridih News :तहसील भवन में नहीं रहते राजस्व कर्मचारी, हुआ वीरान

Giridih News :सरकार ने ग्रामीणों की समस्याओं व सरकारी कार्यों के लिए पंचायत सचिवालय व हल्का में तहसील भवनों का निर्माण किया गया है. पंचायत सचिवालय में तो गाहे-बगाहे पंचायत सचिव, रोजगार सेवक समेत अन्य पहुंच जाते हैं, लेकिन अंचल से जुड़े राजस्व कर्मचारी, अंचल निरीक्षक का दर्शन तहसील भवन में कभी नहीं होता.

विज्ञापन

स्थिति यह है कि आय ,जाति, आवासीय प्रमाणपत्र समेत रसीद कटवाने, म्यूटेशन करवाने तथा चल से जुड़े कार्यों के लिए ग्रामीणों को प्रखंड मुख्यालय में भटकना पड़ता है. गांडेय अंचल के हल्का वन का है. जानकारी के अनुसार हल्का वन के राजस्व कर्मचारी या अंचल निरीक्षक के लिए प्रखंड के बरमसिया वन में 15 वर्ष पूर्व लाखों की लागत से दो मंजिला तहसील भवन का निर्माण किया गया था.

नहीं खुला भवन का ताला

उक्त भवन में कार्यालय समेत आवासीय सुविधा और चहारदीवारी भी है, लेकिन आज तक यहां ना ही कोई राजस्व कर्मचारी या अंचल निरीक्षक पहुंचे हैं और ना ही भवन का ताला खुला है. राजस्व कर्मचारी के भवन में नहीं रहने से दोमंजिला भवन वीरान हो चुका है. देखरेख के अभाव में भवन भी जर्जर हो गया है. आलम यह है कि वर्तमान में तहसील भवन का उपयोग एक संवेदक गोदाम के रूप से कर रहा है. कुछ ऐसी ही स्थिति गजकुंडा पंचायत में निर्मित तहसील भवन की भी है. यहां भी नल जल योजना का संवेदक इसे गोदाम के रूप में इस्तेमाल कर रहा है.

राजस्व कर्मचारी को तहसील भवन में कार्य करने का दिया जायेगा निर्देश : सीओ

गांडेय के सीओ मो हुसैन ने कहा कि जहां भी तहसील भवन बना है, संबंधित राजस्व कर्मचारी को वहां रह कर कार्य करने का निर्देश दिया जायेगा. तहसील भवन में काम होने से संबंधित क्षेत्र को लोगों को सुविधा मिलेगी. साथ ही तहसील भवन का रखरखाव भी होगा.

विज्ञापन
Pradeep Kumar

लेखक के बारे में

By Pradeep Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola