Giridih News: डीसी व एसपी को ज्ञापन सौंपकर जमीन से कब्जा हटाने की गुहार
Published by : MAYANK TIWARI Updated At : 26 Jun 2025 2:45 AM
Giridih News: बगोदर प्रखंड के डोरियो के राजकुमार दास ने खतियानी जमीन पर अवैध रूप से कब्जा जमाने के आरोप लगाते डीसी और एसपी को ज्ञापन सौंपा है. आवेदन में 12 लोगों पर जमीन पर अवैध कब्जा जमाने का आरोप लगाया है.
बगोदर प्रखंड के डोरियो के राजकुमार दास ने खतियानी जमीन पर अवैध रूप से कब्जा जमाने के आरोप लगाते डीसी और एसपी को ज्ञापन सौंपा है. आवेदन में 12 लोगों पर जमीन पर अवैध कब्जा जमाने का आरोप लगाया है. कहा कि इसका विरोध करने पर उक्त लोग जान से मारने की धमकी देने एवं महिलाओं के साथ अमर्यादित व्यवहार करते हैं. उनकी जमीन पर कब्जा जमाकर हम लोगों के बीच ही जमीन की बिक्री की जा रही है. राजकुमार ने बताया कि विगत दिनों जब दलित परिवारों के द्वारा उक्त जमीन पर निर्माण करने कोशिश की, तो काम रोक लगा दी गयी थी. सूचना पर बगोदर थाना प्रभारी विनय कुमार यादव और सीओ मुरारी नायक पहुंचे थे. मामले की जांच पड़ताल कर न्याय दिलाने की बात कही थी, लेकिन एक महीने बाद भी न्याय नहीं मिल पाया है. आवेदन पर राजकुमार दास, किशोरी रविदास, मोहनी देवी, उर्मिला देवी, कालिया देवी, फूसनी देवी, मोहनी देवी, बासुदेव रविदास, चंद्रिका रविदास, मुनिया देवी, जोधन रविदास, बिजली रविदास, धनेश्वर दास आदि के हस्ताक्षर है. आरोपी पक्ष का कहना है कि हमलोग उक्त जमीन उनके पूर्वजों से खरीदे हैं, जिसकी रसीद भी कट रही है.
क्या कहते हैं सीओ
सीओ मुरारी नायक ने बताया कि जमीन संबंधी मामला वरीय अधिकारियों के संज्ञान में है. जल्द ही इसका निष्पादन किया जायेगा. दलित परिवार को न्याय मिलेगा.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










