Giridih News :दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

Giridih News :अहिल्यापुर पुलिस ने थाना क्षेत्र के बुधूडीह गांव के एक युवक को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में गिरिडीह जेल भेज दिया. गिरफ्तार युवक कलाम अंसारी (21) जामताड़ा जिले के नारायणपुर थाना क्षेत्र के जेरुआ गांव का रहने वाला है.
अहिल्यापुर पुलिस ने थाना क्षेत्र के बुधूडीह गांव के एक युवक को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में गिरिडीह जेल भेज दिया. गिरफ्तार युवक कलाम अंसारी (21) जामताड़ा जिले के नारायणपुर थाना क्षेत्र के जेरुआ गांव का रहने वाला है. उसके खइलाफ अहिल्यापुर थाना में कांड संख्या 9/25 के तहत एक विवाहित महिला ने दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया था. पीड़िता ने नौ फरवरी को अहिल्यापुर थाना में आरोपी के खिलाफ लिखित शिकायत की थी. शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही थी. पुलिस ने गुप्त सूचना पर उसे अहिल्यापुर थाना क्षेत्र के बुधूडीह स्थित उसके रिश्तेदार के घर से गिरफ्तार किया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




