Giridih News :अवैध खनन के विरुद्ध छापेमारी, तीन वाहन जब्त
Published by : PRADEEP KUMAR Updated At : 10 Dec 2025 11:08 PM
Giridih News :खोरीमहुआ अनुमंडल प्रशासन ने अवैध खनन एवं परिवहन पर रोक लगाने के उद्देश्य से बीती रात धनवार प्रखंड अंतर्गत विशेष छापामारी अभियान चलाया. एसडीओ अनिमेष रंजन के नेतृत्व में विभिन्न स्थानों पर सघन गश्ती के साथ छापेमारी की गयी.
इस दौरान तीन वाहनों को रोका गया और पाया गया कि वे बोल्डर/पत्थर से लदे, बिना वाहन चालान एवं ओवरलोडेड संचालित हो रहे थे. इस दौरान तीन वाहनों (जेएच11पी-5820, जेएच11एटी-6983 व जेएच 11पी-6860) को अवैध गतिविधियों में संलिप्त पाये जाने पर जब्त कर लिया गया है. वाहन सुरक्षित अभिरक्षा हेतु घोड़थंबा ओपी में रखे गये हैं. साथ ही खनन एवं परिवहन अधिनियमों के अंतर्गत कार्रवाई की जा रही है.
ओवरलोडिंग से बनी रहती है दुर्घटना की आशंका
एसडीओ ने बताया कि अवैध खनन एवं अवैध परिवहन से सरकारी राजस्व को क्षति पहुंचती है तथा ओवरलोडिंग से दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है. ऐसे अवैध कार्य किसी भी परिस्थिति में बर्दाश्त नहीं किये जाएंगे. प्रशासन नियमित रूप से छापेमारी अभियान चलायेगा और बिना चालान अथवा ओवरलोडेड वाहनों पर कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जायेगी. उन्होंने स्पष्ट किया कि अवैध खनन में संलिप्त व्यक्तियों एवं गिरोहों पर निरंतर निगरानी रखी जा रही है तथा भविष्य में और भी व्यापक अभियान संचालित किये जाएंगे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










