Giridih News :बिजली ठप रहने पर लोगों का फूटा गुस्सा, किया रोड जाम

Updated:
विज्ञापन
Giridih News :बिजली ठप रहने पर लोगों का फूटा गुस्सा, किया रोड जाम

Giridih News :गर्मी के बीच लगातार 24 घंटे से अधिक समय तक बिजली आपूर्ति ठप रहने से नाराज शहरी क्षेत्र के वार्ड संख्या 29 धरियाडीह के लोगों का गुस्सा फूट पड़ा. आक्रोशित स्थानीय लोगों ने हुट्टी बाजार के पास मुख्य सड़क को जाम कर दिया.

विज्ञापन

इससे आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया और दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गयी. सड़क जाम कर रहे लोगों का कहना था कि पिछले 24 घंटे से अधिक समय से इलाके में बिजली आपूर्ति ठप है. इस भीषण गर्मी में छोटे बच्चे, बुजुर्ग और बीमार लोग सबसे ज्यादा परेशान हैं. घरों में पानी की किल्लत, मोबाइल चार्ज ना होना और रात भर गर्मी से बेहाल रहना लोगों की मजबूरी बन गया है, लेकिन बिजली विभाग कोई ठोस पहल नहीं कर रहा है.

पुलिस ने किया हल्का बल प्रयोग

सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जाम कर रहे लोगों को समझाने-बुझाने का प्रयास किया. पुलिस ने लोगों को आश्वासन दिया कि बिजली विभाग के अधिकारियों से संपर्क कर जल्द समस्या का समाधान कराया जायेगा, लेकिन आक्रोशित लोग लिखित या ठोस आश्वासन की मांग पर अड़े रहे और जाम हटाने से इनकार कर दिया. स्थिति तनावपूर्ण होने पर पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा. इसके बाद सड़क जाम समाप्त कराया गया और आवागमन बहाल हुआ. इस दौरान कुछ देर तक अफरातफरी का माहौल बना रहा. स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि जल्द ही बिजली आपूर्ति सामान्य नहीं हुई, तो वे फिर से आंदोलन को मजबूर होंगे.

विज्ञापन
Pradeep Kumar

लेखक के बारे में

By Pradeep Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola