Giridih news: सुदूरवर्ती क्षेत्रों तक स्वास्थ्य सेवा सुगमता से पहुंचाना प्राथमिकता

Published by : MAYANK TIWARI Updated At : 12 Sep 2025 12:21 AM

विज्ञापन

Giridih news: डीसी ने सदर अस्पताल में कार्यरत कर्मियों की संख्या, चिकित्सकों की उपस्थिति तथा नियमित मॉनीटरिंग, दवाओं व संसाधनों की उपलब्धता, अस्पताल की नियमित साफ-सफाई, महिला चिकित्सकों/नर्सों की उपस्थिति, ओपीडी का संचालन व रख-रखाव, आयुष्मान भारत के तहत लाभान्वित संख्या, ब्लड बैंक का संचालन समेत विभिन्न बिंदुओं पर विस्तृत समीक्षा की.

विज्ञापन

स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ और सुगम बनाने के उद्देश्य से गुरुवार को डीसी रामनिवास यादव ने सदर अस्पताल सभागार में अस्पताल प्रबंधक समिति व रक्त केंद्र से संबंधित बैठक की. बैठक में डीसी ने स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ और सुगम बनाने पर जोर दिया. इस दौरान सदर अस्पताल समेत सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों की व्यवस्थाओं को सुदृढ़ बनाने और मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने पर विस्तार से चर्चा की गयी. डीसी ने सदर अस्पताल में कार्यरत कर्मियों की संख्या, चिकित्सकों की उपस्थिति तथा नियमित मॉनीटरिंग, दवाओं व संसाधनों की उपलब्धता, अस्पताल की नियमित साफ-सफाई, महिला चिकित्सकों/नर्सों की उपस्थिति, ओपीडी का संचालन व रख-रखाव, आयुष्मान भारत के तहत लाभान्वित संख्या, ब्लड बैंक का संचालन समेत विभिन्न बिंदुओं पर विस्तृत समीक्षा की. डीसी ने स्वास्थ्य विभाग के सभी अधिकारियों से कहा कि स्वास्थ्य सुविधाओं और सेवाओं को सुदूरवर्ती क्षेत्रों में सुगमतापूर्वक पहुंचाना हमारी प्रमुख प्राथमिकताओं है. लोगों को सुगम तरीके से स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिले, सभी संबंधित अधिकारी यह सुनिश्चित करें. इस कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही और कोताही बर्दाश्त नहीं की जायेगी. सभी जवाबदेही तय की जायेगी.

कई प्रस्ताव किये गये पारित

इसके अलावा अस्पताल प्रबंध समिति की बैठक में कई अहम प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किये गये. इसमें सदर अस्पताल, गिरिडीह व मातृत्व शिशु स्वास्थ्य इकाई चैताडीह में ओटी इंस्ट्रूमेंट खरीदने, ओपीडी भवन के आपातकालीन सेवा कक्ष में फॉल्स सिलिंग लगाने, खिड़की-दरवाजा कीमरम्मत, टाइल्स लगाने, रंग-रोगन करवाने, सदर अस्पताल के सामान्य ओटी की मरम्मत व रंग-रोगन, विशेषज्ञ व अति विशेषज्ञ चिकित्सकों के ओपीडी हेतु टाइल्स, फॉल्स सिलिंग, एसी, खिड़की दरवाजा मरम्मत व रंग-रोगन, मातृत्व शिशु स्वास्थ्य इकाई, चैताडीह भवन में स्थित प्रसव गृह, ओटी, सभी वार्ड के अंदर/बाहर व्हाइट वाशिंग, छत पर पानी जमाव का निराकरण, नालियों की मरम्मत. बिजली तारों ठीक करना, सदर अस्पताल गिरिडीह के एचडीयू व आयुष्मान वार्ड के सफल संचालन के लिए आठ स्टाफ नर्स आउटसोर्सिंग पर रखना शामिल है. बैठक में विधायक प्रतिनिधि, सिविल सर्जन, अस्पताल उपाधीक्षक, रेडक्रॉस के चेयरमैन समेत अन्य अधिकारी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MAYANK TIWARI

लेखक के बारे में

By MAYANK TIWARI

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola