ePaper

मतदान प्रतिशत बढ़ाने को ले किया जा रहा प्रचार-प्रसार

Updated at : 23 May 2024 11:24 PM (IST)
विज्ञापन
मतदान प्रतिशत बढ़ाने को ले किया जा रहा प्रचार-प्रसार

गिरिडीह लोकसभा संसदीय क्षेत्र के गिरिडीह व डुमरी विधानसभा क्षेत्र में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए व्यापक जन जागरूकता चलाया जा रहा है.

विज्ञापन

गिरिडीह. गिरिडीह लोकसभा संसदीय क्षेत्र के गिरिडीह व डुमरी विधानसभा क्षेत्र में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए व्यापक जन जागरूकता चलाया जा रहा है. प्रचार व एलइडी जागरूकता वाहन के माध्यम से कम मतदान प्रतिशत वाले क्षेत्रों में प्रचार-प्रसार किया जा रहा है. डिजिटल वैन और प्रचार वाहन में माइकिंग के माध्यम से गांव, कस्बों, टोलों में जाकर लोगों को मतदान व चुनावी प्रक्रिया की जानकारी दी जा रही है. इस दौरान लोगों को 25 मई को मतदान करने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है. लोगों को बताया जा रहा है कि मजबूत लोकतंत्र के लिए अपना अमूल्य योगदान दें. बताया जा रहा है कि लोकतंत्र के महापर्व में हिस्सा लेने के लिए मतदाता सूची में नाम होना आवश्यक है. फोटो युक्त वोटर आई कार्ड समेत अन्य पहचान पत्रों की जानकारी दी जा रही है, जिससे वह मतदान दे सकते हैं.

महिला मतदान कर्मियों को दिया गया प्रशिक्षण

गिरिडीह.

निर्वाचन आयोग के निर्देश पर प्रत्येक प्रखंड में एक मतदान केंद्र का चयन किया गया है, जहां मतदान दल की सभी कर्मी महिला होंगी. साथ ही कुछ मतदान केंद्रों को पर्दानशीं के रूप में चयनित किया गया है. जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीसी ने गुरुवार को सर जेसी बोस गर्ल्स हाई स्कूल गिरिडीह में ऐसे सभी महिला व पर्दानशीं मतदान केंद्र हेतु महिला मतदान कर्मियों को प्रशिक्षण दिया. डीसी ने स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शिता से चुनाव संपन्न कराने की विस्तृत जानकारी दी. साथ ही उनकी जिम्मेदारियों को अच्छी तरह से समझाया. कहा कि मतदान के दौरान किसी भी तरह की गड़बड़ी ना हो, इसके लिए सभी सजग होकर अपने दायित्वों का निर्वहन करें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola