Giridih News :प्राइमरी टीचर्स एसोसिएशन की तैयारी समिति गठित

Updated at : 02 Mar 2025 10:56 PM (IST)
विज्ञापन
Giridih News :प्राइमरी टीचर्स एसोसिएशन की तैयारी समिति गठित

Giridih News :झारखंड स्टेट प्राइमरी टीचर्स एसोसिएशन की बैठक रविवार को हुई. अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष अशोक कुमार मिश्रा ने की.

विज्ञापन

झारखंड स्टेट प्राइमरी टीचर्स एसोसिएशन की बैठक रविवार को हुई. अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष अशोक कुमार मिश्रा ने की. मुख्य संरक्षक डॉ सुनील खवाड़े ने टीचर्स एसोसिएशन का प्रदेश स्तरीय सम्मेलन एवं ऑल इंडिया फेडरेशन ऑफ टीचर्स ऑर्गेनाइजेशन की बैठक के संबंध में विचार रखे. विचार के बाद 13 अप्रैल को देवघर में राज्य स्तरीय सम्मेलन सह राष्ट्रीय बैठक का आयोजित करने पर सहमति बनी. बैठक में ऑल इंडिया प्राइमरी टीचर्स फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अश्वनी कुमार, महासचिव सीएल रोज, महिला विंग की प्रभारी माधुरी रोज, संयुक्त सचिव रजनीश राणा, राष्ट्रीय स्तर के कई पदाधिकारी, कार्यकारिणी सदस्य, सभी राज्य के प्रदेश अध्यक्ष और सभी जिले के अध्यक्ष भाग लेंगे. इसकी तैयारी करने का निर्णय लिया गया. इसके लिए तैयारी समिति का गठन किया गया. बैठक में मुख्य संरक्षक के अलावा राज्य संयोजक राजेश कुमार मिश्रा, महासचिव मंगलेश्वर उरांव, उप महासचिव जीवननाथ तिवारी, संगठन सचिव मुकेश कुमार, दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडलीय अध्यक्ष अवधेश कुमार राम, गिरिडीह जिले के प्रधान सचिव राजेश कुमार, देवघर जिलाध्यक्ष बसंत ठाकुर, प्रधान सचिव देवकांत मंडल आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola