Gridih News : थाना प्रभारी पर एफआइआर दर्ज नहीं करने का आरोप, एसपी को आवेदन
Updated at : 12 Apr 2026 12:18 AM (IST)
विज्ञापन

Gridih News : विवाहिता के लापता होने का मामला
विज्ञापन
Gridih News : गिरिडीह. देवरी थानांतर्गत तेलोडीह गांव की एक विवाहिता के लापता होने का मामला सामने आया है. पीड़ित परिजनों का आरोप है कि घटना के पांच दिन बीत जाने के बावजूद देवरी थाना में प्राथमिकी दर्ज नहीं की गयी है. इससे आहत होकर पीड़ित पक्ष ने गिरिडीह के एसपी डॉ विमल कुमार को आवेदन देकर हस्तक्षेप की मांग की है.
पांच दिन हो गये गुमशुदगी के :
प्रार्थी धरम यादव, पिता रामदास यादव, ग्राम तेलोडीह (टिहरो), पोस्ट मंडरो, थाना देवरी ने बताया कि उनकी पुत्रवधू काजल देवी, पति श्रीकांत यादव, गत पांच अप्रैल को सुबह करीब आठ बजे घर से अचानक गायब हो गयी. अपने स्तर से काफी खोजबीन के बाद भी कोई सुराग नहीं मिल सका. धरम यादव का आरोप है कि घटना के दिन ही देवरी थाना में लिखित आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की गयी थी, पर पांच दिन बीत जाने के बाद भी न तो एफआईआर दर्ज की गयी और न ही कोई ठोस कार्रवाई की गई.एसपी से मामला के संज्ञान में लेने की मांग :
परिजनों का कहना है कि थाना स्तर से केवल खोजबीन का आश्वासन दिया जा रहा है, जबकि अब तक कोई परिणाम सामने नहीं आया है. पीड़ित ने अपने आवेदन के साथ देवरी थाना में दिये पूर्व आवेदन की छायाप्रति भी संलग्न की है और एसपी से मांग की है कि मामले का संज्ञान लेते हुए देवरी थाना प्रभारी को तत्काल एफआइआर दर्ज करने का निर्देश दिया जाए.आवेदन मिलते ही दर्ज कर लिया गया था सनहा : थाना प्रभारी
इधर, मामले को लेकर देवरी के थाना प्रभारी सोनू कुमार साहू ने बताया कि आवेदन मिलने के बाद उसी दिन सनहा दर्ज कर लिया गया था. इसके अलावा जांच की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




