Giridih News: महिला से छेड़छाड़ व मारपीट के आरोपी को पुलिस ने भेजा जेल
Author Mayank tiwari
Updated:
विज्ञापन

Giridih News: नगर थाना क्षेत्र में महिला के साथ छेड़छाड़ और मारपीट करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान भंडारीडीह निवासी मोहम्मद आरिफ अंसारी (45) के रूप में की गयी है. बुधवार को पुलिस ने उसे उसके घर से गिरफ्तार किया.
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार यह मामला 31 मई का है. पीड़िता ने नगर थाना में आवेदन देकर मोहम्मद आरिफ अंसारी पर छेड़छाड़ और मारपीट का आरोप लगाया था. महिला की शिकायत पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की थी. नगर थाना प्रभारी शैलेश प्रसाद ने बताया कि महिला द्वारा दर्ज कराए गए आवेदन के आधार पर आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी. जांच के क्रम में आरोप की पुष्टि होने के बाद बुधवार को आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार किया गया और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया के तहत उसे जेल भेज दिया गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










