Giridih News :मोबाइल चोरी मामले में पुलिस ने आरोपित को भेजा जेल

Updated:
विज्ञापन
Giridih News :मोबाइल चोरी मामले में पुलिस ने आरोपित को भेजा जेल

Giridih News :मुफ्फसिल थानांतर्गत उदनाबाद में शादी समारोह के दौरान मोबाइल फोन चोरी मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर शनिवार को जेल भेज दिया है. आरोपी की पहचान उदनाबाद निवासी मंटू वर्मा उर्फ देवनारायण वर्मा के रूप में हुई है.

विज्ञापन

इस बाबत कोयमारा उदनाबाद निवासी रोहित कुमार वर्मा ने मुफ्फसिल थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी थी. आवेदन में बताया गया था कि 23 अप्रैल की रात उनके भतीजे की शादी समारोह के दौरान घर से उनका रियलमी मोबाइल की चोरी हो गयी. बाद में जानकारी मिली कि इसी तरह उदनाबाद से एक तथा ठाकुरबाड़ी मंदिर परिसर से एक और मोबाइल की चोरी हो चुकी थी. शिकायत के अनुसार तीनों मामले की कड़ी एक ही आरोपी से जुड़ती नजर आयी.

चोरी का मोबाइल बेचने की मिली थी सूचना

खोजबीन के दौरान आरोपी को चोरी का मोबाइल बेचने की कोशिश करते देखे जाने की सूचना मिली थी. शुक्रवार को बरगंडा स्थित शिवम हॉस्पिटल के पास आरोपी के दिखने पर लोगों ने पकड़ लिया. मौके पर पहुंची पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर थाना ले गयी. मुफ्फसिल थाना पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर शनिवार को उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया.

विज्ञापन
Pradeep Kumar

लेखक के बारे में

By Pradeep Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola