Giriidh News :पुलिस ने बालू लदे चार ट्रैक्टरों को पकड़ा

Updated:
विज्ञापन
Giriidh News :पुलिस ने बालू लदे चार ट्रैक्टरों को पकड़ा

Giriidh News :डुमरी पुलिस ने रविवार को अभियान चलाकर केबी मोड़ के समीप से अवैध बालू लदे चार ट्रैक्टरों को पकड़ा. इस दौरान सभी ट्रैक्टरों के चालक फरार हो गये.

विज्ञापन

पुलिस सभी ट्रैक्टर को थाना ले आयी. पुलिस ने आगे की कार्रवाई के लिये डुमरी सीओ को पत्र भेजा है. पुलिस को लगातार सूचना मिल रही थी कि रोक के बावजूद प्रखंड के उत्तर क्षेत्र के विभिन्न बालू घाटों से ट्रैक्टरों में बालू लादकर केबी रोड से डुमरी-गिरिडीह पथ होते हुए तस्करी की जा रही है. इस सूचना पर रविवार को थाना प्रभारी प्रणित पटेल के नेतृत्व में पुलिस बल ने केबी मोड़ के समीप उधर से निकल रहे चार अवैध बालू लदे ट्रैक्टरों को पकड़ा.

विज्ञापन
Pradeep Kumar

लेखक के बारे में

By Pradeep Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola