गेहूं के कागजात पर कोलकाता जा रहे माइका लदे ट्रकों को पुलिस ने किया जब्त
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

एसपी को सूचना मिली थी कि बीआर 02एए 8785 और जेएच 12 एम 8352 नंबर के ट्रकों में डोमचांच से अवैध माइका लादकर कोलकाता ले जाया जा रहा है.
विज्ञापन
डुमरी.
डुमरी पुलिस ने रविवार को कुलगो टाॅल प्लाजा के समीप अवैध माइका से लदा दो ट्रक जब्त किया. पुलिस ने मौके से तीन लोगों को गिरफ्तार किया. मामला दर्ज करने के बाद तीनों को जेल भेज दिया गया है. कार्रवाई गिरिडीह एसपी के निर्देश पर की गयी. एसपी को सूचना मिली थी कि बीआर 02एए 8785 और जेएच 12 एम 8352 नंबर के ट्रकों में डोमचांच से अवैध माइका लादकर कोलकाता ले जाया जा रहा है. निर्देश पर डुमरी एसडीपीओ सुमित प्रसाद के नेतृत्व में डुमरी व निमियाघाट थाना प्रभारी प्रिनन व राणा जंग बहादुर सिंह पुलिस बल के साथ कुलगो टोल प्लाजा पहुंचे और दोनों ट्रकों के चालकों से कागजात दिखाने कहा. चालकों ने गेंहू का कागजात दिखाया. पुलिस ने जब ट्रकों की जांच की तो उसमें माइका लदा पाया. इसके बाद पुलिस ने दोनों ट्रकों को कब्जे में लेकर चालक गया जिला के सिमरिया निवासी सुनील कुमार यादव, कोडरमा जिला के नीमाडीह निवासी राजू यादव और खलासी कोडरमा जिला के नीमाडीह निवासी दिलीप यादव को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने खनन विभाग से जांच करवायी, जिसमें अवैध तरीके से माइका का परिवहन करने का मामला सामने आया. खनन निरीक्षक की लिखित शिकायत पर पुलिस ने गिरफ्तार किये गये चालक, खलासी सहित ट्रक मालिक और इस व्यवसाय में शामिल लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










