Giridih News: नक्सली कांड के पांच आरोपियों के घरों में पुलिस ने चिपकाया इश्तेहार
Published by : MAYANK TIWARI Updated At : 06 Jun 2025 10:27 PM
Giridih News: निमियाघाट पुलिस ने शुक्रवार को नक्सली अजय महतो सहित नक्सली कांडों के पांच प्राथमिकी अभियुक्तों के घरों में इश्तेहार चिपकाया.
थाना प्रभारी सुमन कुमार ने बताया कि पांडेयडीह निवासी अजय महतो, जरूवाडीह के फलजीत महतो, बंदखारो के विनोद हेंब्रम, पेंक के शहबाज अंसारी और कुतुब अंसारी नक्सली कांड के प्राथमिकी अभियुक्त हैं. अजय, फलजीत, शहबाज और कुतुब अंसारी के खिलाफ कांड संख्या 24/18 और विनोद के खिलाफ कांड संख्या 53/20 दर्ज है. कांड दर्ज होने के बाद से पांचों फरार चल रहे हैं. थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने शुक्रवार को पाचों अभियुक्तों के गांव पहुंचकर उनके घरों और सार्वजनिक स्थानों पर इश्तेहार चिपकाया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










