Giridih News :पुलिस ने आरोपी के घर चिपकाया इश्तेहार

Edited by PRADEEP KUMAR
Updated:
विज्ञापन

Giridih News :दहेज हत्या मामले में फरार चल रहे तीन आरोपियों के खिलाफ न्यायालय के आदेश पर शनिवार को घोड़थंभा पुलिस ने डुमरडीहा में इश्तेहार चिपकाया. आरोपियों में राहुल राय, साजन राय व गुड़िया देवी शामिल हैं. आरोपितों को न्यायालय में आत्मसमर्पण करने का 15 सितंबर तक समय दिया गया है.

विज्ञापन

दहेज हत्या मामले में फरार चल रहे तीन आरोपियों के खिलाफ न्यायालय के आदेश पर शनिवार को घोड़थंभा पुलिस ने डुमरडीहा में इश्तेहार चिपकाया. आरोपियों में राहुल राय, साजन राय व गुड़िया देवी शामिल हैं. आरोपितों को न्यायालय में आत्मसमर्पण करने का 15 सितंबर तक समय दिया गया है. एएसआई रजनीश कुमार समेत जवानों ने ढोल-नगाड़ा बजाकर पूरे गांव में इसकी घोषणा की. निर्धारित समय सीमा में सरेंडर नहीं करने पर कुर्की-जब्ती की जायेगा. यह मामला एक महिला की संदिग्ध स्थिति में मौत से जुड़ा है. महिला के मायके पक्ष ने दहेज के लिए प्रताड़ित किये जाने का आरोप लगाया था. मौके पर एसआई सुनील त्रिपाठी, बिहारी प्रसाद, बिजेंद्र कुमार, अशोक कुमार आदि थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRADEEP KUMAR

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola