पुलिस ऑब्जर्वर ने किया बूथों का निरीक्षण

कोडरमा लोकसभा व गांडेय विधानसभा उप चुनाव को लेकर पुलिस ऑब्जर्वर नेली कुमार सुब्रमण्यम ने विभिन्न कलस्टर व बूथों का निरीक्षण किया.
गांडेय. कोडरमा लोकसभा व गांडेय विधानसभा उप चुनाव को लेकर पुलिस ऑब्जर्वर नेली कुमार सुब्रमण्यम ने विभिन्न कलस्टर व बूथों का निरीक्षण किया. इस दौरान आदिम जाति मवि महेशमुंडा, उवि अहिल्यापुर, मवि अर्जुनबाद, उमवि मनकडीहा पहुंचकर आइएसआर व बीएम की स्थिति का जायजा लिया. कलस्टर व बूथ तक पहुंच पथ, सुरक्षा व्यवस्था आदि का भी जायजा लिया. उन्होंने पुलिस पदाधिकारियों को कई निर्देश दिये. मौके पर इंस्पेक्टर मो. कमाल खान, गांडेय व अहिल्यापुर प्रभारी रघुनाथ सिंह व जितेंद्र कुमार विष्ट, ब्लॉक प्रतिनिधि अभिषेक सिन्हा समेत कई बीएलओ व कर्मी मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










