ePaper

Giridih News: दोनों पक्ष के ग्रामीणों के साथ पुलिस ने की बैठक, बनी कमेटी

Updated at : 02 Apr 2025 12:11 AM (IST)
विज्ञापन
Giridih News: दोनों पक्ष के ग्रामीणों के साथ पुलिस ने की बैठक, बनी कमेटी

Giridih News: धरियाडीह में दो पक्षों के बीच पथराव का मामला

विज्ञापन

Giridih News: नगर थाना क्षेत्र के धरियाडीह में ईद की रात हुए पथराव की घटना के बाद उत्पन्न तनाव को शांत करने के लिए मंगलवार को डीएसपी मुख्यालय वन नीरज कुमार सिंह के नेतृत्व में मुहल्ले के लोगों के बीच बैठक की गयी. इस बैठक में दोनों पक्ष के बीच एकता और सौहार्द्र को बढ़ावा देने के लिए एक कमेटी का गठन किया गया. कमेटी में दोनों पक्ष से 11-11 लोग शामिल किये गये हैं. बैठक के दौरान दोनों पक्षों के प्रतिनिधियों ने पुलिस से अपील की कि माहौल बिगाड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाये. डीएसपी श्री सिंह ने कहा कि यह घटना केवल दो व्यक्तियों के बीच का विवाद था, लेकिन कुछ लोगों ने इसे सांप्रदायिक रंग देने का प्रयास किया. उन्होंने यह भी कहा कि पुलिस ने समय रहते स्थिति को नियंत्रण में कर लिया और मोहल्ले के लोग अब आपसी भाईचारे के साथ रहने की बात कर रहे हैं. बैठक में यह निर्णय लिया गया कि दोनों समुदायों के लोग मिलकर सौहार्द्रपूर्ण माहौल बनाए रखने के लिए काम करेंगे. इसके लिए एक कमेटी गठित की गयी है, जो इस दिशा में अपनी भूमिका निभायेगी. पुलिस प्रशासन ने स्थिति पर लगातार निगरानी रखने का आश्वासन दिया, ताकि शांति और सौहार्द कायम रहे. बैठक में डीएसपी नीरज कुमार सिंह के अलावा नगर थाना प्रभारी शैलेश प्रसाद सहित अन्य पुलिस अधिकारी और मुहल्ले के लोग शामिल थे. बता दें कि सोमवार की सुबह करीब 10:30 बजे धरियाडीह में दो पक्षों के बीच किसी बात को लेकर झड़प हुई, जिसके बाद पथराव भी हुआ था. हालांकि, पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले को शांत करवा दिया और घटनास्थल पर पुलिस बलों की तैनाती कर दी थी, लेकिन सोमवार की ही रात करीब नौ बजे दोनों पक्षों के बीच फिर से पत्थरबाजी शुरू हो गयी, जिसमें दो लोगों के घायल होने की भी सूचना है. घटना की जानकारी मिलते ही सदर सीडीओ श्रीकांत यशवंत विष्पुते, डीएसपी नीरज कुमार सिंह, सदर एसडीपीओ जीतवाहन उरांव, बीडीओ गणेश रजक सहित अन्य पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रण में लिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MANOJ KUMAR

लेखक के बारे में

By MANOJ KUMAR

MANOJ KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola