Giridih News : पिस्टल लहरा रहे युवक को पुलिस ने खदेड़कर पकड़ा
Published by : MANOJ KUMAR Updated At : 13 Mar 2026 11:20 PM
Giridih News : नगर थाना क्षेत्र के महादेव तालाब रोड से हुई गिरफ्तारी
Giridih News : प्रतिनिधि, गिरिडीह. नगर थाना पुलिस ने गुरुवार देर रात महादेव तालाब रोड से खुलेआम पिस्टल लहरा रहे एक युवक को गिरफ्तार किया. आरोपी के पास से एक लोडेड देशी पिस्टल और .315 बोर का एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया. गिरफ्तार युवक की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के झगरी निवासी स्व. इस्लाम अंसारी के 22 वर्षीय पुत्र रमजान अंसारी के रूप में हुई. पुलिस ने शुक्रवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर इसकी जानकारी दी. बताया गया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि महादेव तालाब रोड इलाके में लाल टी-शर्ट पहने एक युवक खुलेआम पिस्टल लहरा रहा है. गश्त पर निकले एएसआइ प्रमोद प्रसाद ने सूचना का सत्यापन किया. इसके बाद नगर थाना प्रभारी रतन कुमार सिंह, एसआइ विक्रम कुमार सिंह, एएसआइ प्रमोद प्रसाद, हवलदार महेश यादव और आरक्षी नसीरुद्दीन अंसारी मौके पर पहुंचे. पुलिस वाहन को देखते ही युवक भागने लगा, लेकिन पुलिस ने खदेड़ कर उसे पकड़ लिया.
बिहार कनेक्शन की जांच :
तलाशी के दौरान उसकी कमर की बायीं ओर से एक लोडेड देशी पिस्टल बरामद की गयी. पुलिस हथियार जब्त करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर थाना लायी. पूछताछ के बाद शुक्रवार को उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया. पूछताछ में आरोपी ने बताया कि कुछ दिन पहले वह बिहार गया था और लौटते समय बक्सर में किसी अज्ञात व्यक्ति से पिस्टल हासिल की थी. हालांकि पुलिस को उसके इस बयान पर संदेह है. पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि कहीं हथियार की आपूर्ति स्थानीय स्तर पर तो नहीं हुई. साथ ही, आरोपी के मोबाइल कॉल डिटेल्स और आपराधिक नेटवर्क की भी पड़ताल की जा रही है.पहले भी जा चुका है जेल :
पुलिस सूत्रों के अनुसार, आरोपी रमजान अंसारी पूर्व में भी आपराधिक गतिविधियों में शामिल रहा है. वह मोबाइल छिनतई समेत अन्य मामलों में जेल जा चुका है. हालिया गिरफ्तारी के बाद पुलिस उसके पुराने आपराधिक रिकॉर्ड खंगाल रही है और यह भी पता लगाने में जुटी है कि उसके पीछे किसी गिरोह का हाथ तो नहीं है.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










