Giriidh News :रामनवमी मिलन समारोह स्थल को खाली कराने की प्रशासन से गुहार
Author Pradeep kumar
Updated:
विज्ञापन

Giriidh News :गावां प्रखंड के बेलखुट्टा के समीप स्थित रामलीला मैदान में आयोजित होने वाले रामनवमी मिलन समारोह को लेकर विवाद शुरू हो गया है. बजरंगबली पूजा समिति नीमाडीह ने गावां सीओ व थाना को आवेदन देकर आरोप लगाया गया है कि कुछ ग्रामीणों ने मैदान की जमीन पर अतिक्रमण कर ली है. इससे आयोजन में परेशानी होगी.
विज्ञापन
ग्रामीणों ने कहा है कि वर्षों से उक्त मैदान में रामनवमी में अखाड़ा मिलन होता है, लेकिन इस वर्ष कुछ लोगों ने मैदान के एक हिस्से पर कब्जा कर लिया गया है. समिति के सदस्यों ने रविवार को स्थल का निरीक्षण करने पर पाया कि जमीन की जोताई कर दी गयी है तथा कुछ हिस्सों में सोलर प्लांट लगा दिया गया है. समिति के अनुसार अतिक्रमण करने वाले लोग जमीन खाली करने को तैयार नहीं हैं, जिससे रामनवमी मिलन समारोह में परेशानी होगी.
पूर्व में अंचल को दिया गया था आवेदन, नहीं हुई कार्रवाई :
इस संबंध में पूर्व में भी अंचल कार्यालय को आवेदन गया था, लेकिन कोई ठोस पहल नहीं हुई. ग्रामीणों व समिति के सदस्यों ने प्रशासन से मामले की जांच कर अविलंब अतिक्रमण हटवाने की मांग की है, ताकि रामनवमी शांतिपूर्वक संपन्न हो सके. आवेदन पर माले प्रखंड सचिव सकलदेव यादव, संजय यादव, राजेंद्र मिस्त्री, अजय पंडित, उमेश यादव, मुकेश कुमार, रंधीर कुमार, लक्ष्मण यादव, रामविलास कुमार, चंदन कुमार, आलोक कुमार समेत काफी संख्या में ग्रामीणों के हस्ताक्षर हैं.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










