पिकअप वैन ने चार राहगीरों को चपेट में लिया, एक की मौत

धुबन थाना क्षेत्र के चैनपुर के समीप शनिवार को अनियंत्रित पिकअप वैन ने पैदल चल रहे चार लोगों को अपनी चपेट में ले लिया.
डुमरी. मधुबन थाना क्षेत्र के चैनपुर के समीप शनिवार को अनियंत्रित पिकअप वैन ने पैदल चल रहे चार लोगों को अपनी चपेट में ले लिया. राहगीरों को चपेट में लेने के बाद वैन पलट गया. वाहन चालक को मामूली चोट आयी. वहीं वाहन, चार घायलों में से एक की मौत धनबाद में इलाज के दौरान हो गयी, जबकि तीन अन्य इलाजरत हैं. छछंदो पंचायत के बिरहोरगढ़ा गांव निवासी चमटू टुडू, रुपलाल टुडू, भीमलाल सोरेन व शिकारी मांझी पैदल चैनपुर मजदूरी के लिए जा रहे थे. इसी दौरान पीछे से आ रहे दूध वाहन अनियंत्रित होकर सभी को अपनी चपेट में ले लिया. इसमें चारों गंभीर रूप से घायल हो गये. सभी को स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से 108 एंबुलेंस से डुमरी रेफरल अस्पताल पहुंचाया गया. प्राथमिक इलाज के बाद बेहतर इलाज के लिए चमटू टुडू को धनबाद रेफर कर दिया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी. वहीं, वाहन मालिक सह चालक डुमरी निवासी अधीर बरनवाल व उसका पुत्र अमन कुमार को मामूली चोट आयी. घटना की जानकारी पुलिस को दे दी गयी है.
सड़क दुर्घटना में पिता-पुत्र समेत पांच घायल
देवरी. जमुआ-देवघर सड़क पर देवरी थाना क्षेत्र के पथराटांड़ (सुखलजोरिया) के पास हुई सड़क दुर्घटना में पिता-पुत्र घायल हो गये. घटना शनिवार शाम की है. घायलों में चकाई थाना क्षेत्र के छोटकीटांड़ निवासी किशोर पासवान (35 वर्ष) व उसका पुत्र कृष्णा कुमार (4 वर्ष) शामिल हैं. दोनों घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवरी लाया गया. इलाज के बाद किशोर की गंभीर स्थिति को देखते हुए गिरिडीह रेफर कर दिया गया. किशोर अपनी पत्नी व पुत्र को लेकर भेलवाघाटी थाना क्षेत्र बेलाकोला अपने एक रिश्तेदार के घर विवाह में भाग लेने जा रहा था. इसी क्रम में पथराटांड़ के पास एक अन्य बाइक से टक्कर हो गयी. इसमें तीनों बाइक समेत सड़क पर गिर गये. घटना में किशोर को गंभीर चोट आयी और वह बेहोश हो गया. इधर, चतरो गावां की मुख्य सड़क पर नायकडीह गांव के पास मवेशी को बचाने के क्रम में बाइक से गिरकर देवरी थाना क्षेत्र के पर्वतुडीह गांव के मुस्लिम अंसारी (60 वर्ष), मरियम बीबी (50 वर्ष), गुलाबसा परवीन (07 वर्ष) घायल हो गये. तीनो का इलाज सीएचसी देवरी में करवाया गया. मुस्लिम अंसारी के अनुसार तीनों नायकडीह में शादी से भाग लेकर लौट रहे थे. मवेशी को बचाने के क्रम में बाइक से गिरकर घायल हो गये.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










