Giridih News: आधार कार्ड अद्यतन करवाने आए लोगों को हो रही परेशानी
Published by : MAYANK TIWARI Updated At : 25 Mar 2025 11:35 PM
Giridih News: देवरी स्थित बीआरसी कार्यालय में संचालित आधार सुधार केंद्र को अचानक बंद कर दिए जाने पर आधार कार्ड अद्यतन करवाने आए लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.
मंगलवार को आधार का अद्यतन करवाने व त्रुटि में सुधार करवाने पहुंचे युगल किशोर वर्मा, रतिया देवी, विकास मरांडी, मुबारक अंसारी, कृष्णदेव साहू, मोहम्मद इम्तियाज अंसारी आदि का कहना था कि आधार कार्ड अद्यतन नहीं रहने से राशन कार्ड का ई केवाईसी नहीं हो पा रहा है. वे ई केवाईसी करवाने के लिएआधार को अद्यतन करवाने पहुंचे, तब पता चला कि आधार सेंटर में कार्य बंद है. बीआरसी कार्यालय में अगले आदेश तक आधार सेवा बंद रहने का सूचना पट लगाकर केंद्र को बंद कर दिया गया है. इस संबंध में देवरी के बीइइओ रंजीत चौधरी ने बताया कि केंद्र को बंद नहीं किया गया है. आधार सुधार कार्य में लिए जा रहे शुल्क को लेकर शनिवार को विवाद हुआ था. इसे देखते हुए केंद्र के सुपरवाईजर को शुल्क से संबंधित सूचना पट लगाने के बाद ही आधार में सुधार से संबंधित कार्य करने को कहा गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










