Giridih News :स्वच्छता के प्रति लोगों को किया गया जागरूक

Edited by PRADEEP KUMAR
Updated:
विज्ञापन

Giridih News :स्वच्छता को लेकर चंद्रनगर, कुबरी, मकडीहा आदि गांवों में ढोल बाजे के साथ झाड़ू लेकर निकले जनप्रतिनिधियों ने लोगों को जागरूक करते हुए सड़क किनारे फैले कचरे को हटाया. लोगों से अपने घर व पड़ोस को साफ-सुथरा रखने की अपील की.

विज्ञापन

लोगों ने नालियों की सफाई की तथा लोगों को कचरा निस्तारण के लिए गड्ढा तैयार करने, सूखा और गीला कचरा अलग रखने की सलाह दी. मकडीहा पंचायती की मुखिया कांति देवी, प्रदीप यादव समेत अन्य जनप्रतिनिधियों ने स्थानीय युवाओं और महिला समूहों की मौजूदगी में लोगों को शपथ दिलायी कि वे अपने आसपास गंदगी नहीं फैलायेंगे और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करेंगे.

साफ-सफाई से ही बीमारी से बचना संभव

कहा कि गांव की साफ-सफाई से ही बीमारियों से बचाव संभव है. हमें अपने घर, गलियों, सार्वजनिक स्थलों को साफ रखना चाहिये. यह न सिर्फ स्वास्थ्य के लिए जरूरी है, बल्कि इससे हमारे गांव की छवि भी निखरेगी. मौके पर विनय शर्मा, दिलीप राणा, आनंद कुमार, संजीव कुमार, सुनील राम, अनिल कुमार, संजीव सिंह, गिरधारी प्रसाद आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRADEEP KUMAR

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola