Giridih News: मंझने के लोगों ने बाल्टी-डेकची लेकर किया रोड जाम

Updated at : 28 Apr 2025 11:47 PM (IST)
विज्ञापन
Giridih News: मंझने के लोगों ने बाल्टी-डेकची लेकर किया रोड जाम

Giridih News: गावां प्रखंड स्थित मंझने के ग्रामीणों ने अनियमित पेयजलापूर्ति के खिलाफ सोमवार को प्रदर्शन कर ग्रामीणों ने बाल्टी, डेकची, आदि लेकर लोग गावां-सतगावां मुख्य सड़क को जाम कर दिया. इससे दो घंटे में वाहनों की लंबी कतार लग गयी.

विज्ञापन

ग्रामीणों ने अनियमित पेयजलापूर्ति को लेकर विभाग के खिलाफ नारेबाजी की. ग्रामीणों का आरोप था कि विभाग ने सभी मुहल्लों में पाइपलाइन नहीं बिछायी है. इससे काफी संख्या में लोग पेयजल से वंचित हो रहे हैं. ग्रामीणों का कहना था कि पाइपलाइन लीक होने के कारण सड़क पर भी पानी बहता रहता है. मंझने में एक व्यक्ति ने अपने मुहल्ले में पाइपलाइन नहीं बिछाने से आक्रोशित होकर दूसरे मुहल्ले में जा रही पाइपलाइन को तोड़ दिया. इससे दूसरे मुहल्ले में भी जलापूर्ति बाधित हो गयी है.

लगभग एक सप्ताह से जलापूर्ति पूरी तरह बंद है

ग्रामीणों का कहना था कि पाइप टूटी रहने के कारण पिछले लगभग एक सप्ताह से जलापूर्ति पूरी तरह बंद है, जिससे काफी परेशानी हो रही है. सड़क जाम की सूचना पर थाना प्रभारी अभिषेक कुमार सिंह स्थल पर पहुंचे व ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत करवाया. उन्होंने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि वे आवेदन विभाग को दें. उनकी समस्या का समाधान किया जायेगा.

आश्वासन के बाद हटा जाम

थाना प्रभारी के आश्वासन के बाद ग्रामीण सड़क से हट गये. मौके पर निरंजन सिंह, सुजीत चौधरी, शैलेंद्र सिंह, मुकेश लाल, गोपाल शर्मा, मरगूब आलम समेत काफी संख्या में महिलाएं मौजूद थीं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MAYANK TIWARI

लेखक के बारे में

By MAYANK TIWARI

MAYANK TIWARI is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola