ePaper

झारखंड की सबसे ऊंची पहाड़ी 'पारसनाथ' में प्रकृति के बीच लें एडवेंचर का आनंद

Updated at : 16 Apr 2025 5:44 PM (IST)
विज्ञापन
Parasnath Hill

Parasnath Hill

Parasnath Hill : यूं तो हमेशा से झारखंड और खूबसूरत वादियों का आपस में गहरा रिश्ता रहा है, लेकिन आज हम आपको किसी वादियों के बीच नहीं बल्कि झारखंड की सबसे ऊंची पहाड़ी 'पारसनाथ हिल' की सैर करायेंगे. झारखंड की सबसे ऊंची पहाड़ी 'पारसनाथ हिल' शांत वातावरण और हजारों फीट ऊपर से दिखने वाले मनोरम दृश्य के कारण काफी प्रसिद्ध है.

विज्ञापन

Parasnath Hill : तनाव भरे इस जीवन में मन की शांति का सबसे अच्छा उपाय है दोस्त-यार या सगे-संबंधियों के साथ कहीं घूमने जाना. खासकर प्रकृति के बीच हरियाली की गोद में अद्भुत सुख और शांति की अनुभूति होती है. प्रकृति के बीच आप सभी चिंता को भूल ठंडी हवाओं में खो जायेंगे. यूं तो हमेशा से झारखंड और खूबसूरत वादियों का आपस में एक गहरा रिश्ता रहा है, लेकिन आज हम आपको किसी वादियों के बीच नहीं बल्कि झारखंड की सबसे ऊंची पहाड़ी की सैर करायेंगे.

क्यों खास है ‘पारसनाथ हिल’ ?

झारखंड की सबसे ऊंची पहाड़ी ‘पारसनाथ हिल’ शांत वातावरण और हजारों फीट ऊपर से दिखने वाले मनोरम दृश्य के कारण काफी प्रचलित है. पारसनाथ पहाड़ी एक ऐसी जगह है जहां आप प्रकृति की सुंदरता, धार्मिक आस्था और स्थानीय संस्कृति का भरपूर आनंद ले सकते हैं. यह पहाड़ी जैन धर्म के लिए सबसे महत्वपूर्ण तीर्थ स्थलों में से एक है. पारसनाथ हिल पर चढ़ना आपको एक रोमांचक अनुभूति देगा. हजारों सीढियां चढ़कर जब आप पहाड़ी की चोटी पर पहुचेंगे तो मनोरम दृश्य देख आप जीवन की सभी परेशानियां भूल जायेंगे. इस पहाड़ी की उच्चतम चोटी की ऊंचाई 1350 मीटर है.

झारखंड की ताजा खबरें यहां पढ़ें

कैसे पहुंचे ‘पारसनाथ हिल’ ?

‘पारसनाथ हिल’ झारखंड के गिरिडीह जिले में स्थित है. रांची एयरपोर्ट से ‘पारसनाथ हिल’ की दूरी 103 किमी है. अगर आप झारखंड के किसी भी जिले से पारसनाथ आना चाहते हैं, तो आप सड़क मार्ग से आसानी से यहां पहुंच सकते हैं. पारसनाथ रेलवे स्टेशन से ‘पारसनाथ हिल’ तक आपको कोई भी सार्वजानिक वाहन या ऑटो छोड़ देगी. इसके बाद आप ‘पारसनाथ हिल’ की चढ़ाई शुरू कर सकते हैं.

शिखर तक की पैदल यात्रा होती है बेहद रोमांचक

पहाड़ी की शिखर तक पहुंचने के लिए आपको तकरीबन 10 किमी की यात्रा करनी पड़ती है. दुर्गम पहाड़ियों पर लंबी दूरी की यह यात्रा पैदल तय करना काफी रोमांचक होता है, लेकिन अगर आप पैदल चलने में असमर्थ हैं तो आप पालकी का सहारा ले सकते हैं. इसके अलावा पहाड़ी की चोटी पर पहुंचने के लिए रेंट पर बाइक भी उपलब्ध होते हैं.

Parasnath
Parasnath

24 तीर्थंकरों ने की थी मोक्ष की प्राप्ति

पारसनाथ पहाड़ी जैन धर्म के लिए सबसे महत्वपूर्ण तीर्थ स्थलों में से एक है. ऐसी मान्यता है कि 24 तीर्थंकरों ने इस पहाड़ी पर मोक्ष प्राप्त किया था. पारसनाथ पहाड़ी का नाम 23वें जैन तीर्थंकर भगवान पार्श्वनाथ के नाम पर ही रखा गया है. पारसनाथ पहाड़ी को जैन धर्म के अनुयायी ‘सम्मेद शिखर’ के नाम से भी जानते हैं.

इसे भी पढ़ें

खुशखबरी : भारतीय महिला हॉकी टीम में झारखंड की 5 बेटियों का चयन, सिमडेगा की सलीमा टेटे संभालेगी कप्तानी

हजारीबाग में अपराधियों ने पेट्रोल पंप मैनेजर को दिनदहाड़े मारी गोली, रुपयों से भरा थैला लूटकर भागे

नावाडीह में युवक को पेट्रोल डालकर जलाया, सड़क किनारे खेत में मिला शव

विज्ञापन
Dipali Kumari

लेखक के बारे में

By Dipali Kumari

नमस्कार! मैं दीपाली कुमारी, एक समर्पित पत्रकार हूं और पिछले 3 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं. वर्तमान में प्रभात खबर में कार्यरत हूं, जहां झारखंड राज्य से जुड़े महत्वपूर्ण सामाजिक, राजनीतिक और जन सरोकार के मुद्दों पर आधारित खबरें लिखती हूं. इससे पूर्व दैनिक जागरण आई-नेक्स्ट सहित अन्य प्रतिष्ठित समाचार माध्यमों के साथ भी कार्य करने का अनुभव है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola