ePaper

सड़क हादसे में एक युवक की मौत, एक घायल

Updated at : 23 Aug 2024 11:07 PM (IST)
विज्ञापन
सड़क हादसे में एक युवक की मौत, एक घायल

निमियाघाट थानांतर्गत प्रतापपुर और लक्ष्मण के बीच गुरुवार की देर रात सड़क हादसे में एक बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गयी. इस हादसे में एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया.

विज्ञापन

डुमरी. निमियाघाट थानांतर्गत प्रतापपुर और लक्ष्मण के बीच गुरुवार की देर रात सड़क हादसे में एक बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गयी. इस हादसे में एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल डुमरी में भर्ती कराया. शव को कब्जे में कर शुक्रवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह भेज दिया. बताया जाता है कि खुर्जियो निवासी रमेश यादव (40) और चौहान यादव (50) एक बाइक से प्रतापपुर से डुमरी की ओर आ रहे थे. इसी दौरान बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गयी और चौहान की मौके पर ही मौत हो गयी. गंभीर रूप से घायल रमेश को डुमरी रेफरल अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए धनबाद रेफर कर दिया गया. पुलिस बाइक को कब्जे में लेकर थाना ले गयी. अनुमान किया जा रहा है कि कोई अज्ञात वाहन बाइक को टक्कर मारकर मौके से फरार हो गया.

दो वाहनों की टक्कर में महिला घायल

पीरटांड़.

गिरिडीह-डुमरी मुख्य सड़क पर पीरटांड़ थाना अंतर्गत पुरनानगर मोड़ के पास सड़क हादसे में एक महिला घायल हो गयी. घायल महिला की पहचान आशा देवी मंगरोडीह गिरिडीह के रूप में हुई. वह मंगरोडीह की मुखिया बतायी जा रही है. एसयूवी में बैठी एक महिला ने बताया कि वह चार लोगों के साथ हजारीबाग से आ रही थी. इसी बीच मोड़ के पास विपरीत दिशा गिरिडीह की ओर से आ रही कार से टक्कर हो गयी. मौके पर स्थित ग्रामीणों ने बताया कि दोनों वाहन काफी तेज रफ्तार में थे, जिससे यह घटना हुई. कार में दो लोग बैठे थे. बैलून के खुल जाने से दोनों बाल-बाल बच गये. वहीं, एसयूवी दो-तीन बार पलट कर सड़क के नीचे गिर गयी. ग्रामीणों व पालगंज के रवि रंजन सिन्हा की मदद से चारों को बाहर निकाला गया. घायल को पीरटांड़ स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया. घटना की सूचना मिलते ही पीरटांड़ थाना प्रभारी गौतम कुमार सदल-बल पहुंचे और गाड़ी को किनारे कराया.

सड़क दुर्घटना में युवक जख्मी

देवरी

. खिजुरी-खरगडीहा मुख्य सड़क पर हीरोडीह थाना क्षेत्र के बरवाबाद के पास हुई सड़क दुर्घटना में तिसरी प्रखंड के तिलकिमारन गांव का प्रेम मरांडी (35 वर्ष) घायल हो गया. घायल को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तिसरी लाया गया. युवक शुक्रवार की शाम में मंडरो बाजार से तिलकिमारन जा रहा था. इसी दौरान बरवाबाद के पास घटना हुई.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola