Giriidh News :जमुआ में जायफल निगलने से एक वर्षीय बच्चे की मौत
Author Pradeep kumar
Updated:
विज्ञापन

Giriidh News :थाना क्षेत्र के तारा गांव में रविवार को जायफल (जाफर) निगलने से एक वर्षीय बच्चे की मौत हो गयी. घटना के बाद परिवार में शोक का माहौल है.
विज्ञापन
प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिलीप साव की पत्नी अपने बच्चे की मालिश कर रही थी. इसी दौरान बच्चे ने पास में रखे तेल के डिब्बे से जायफल उठाकर निगल लिया, जो उसके गले में फंस गया. कुछ ही देर में बच्चे को सांस लेने में परेशानी होने लगी.
चिकित्सकों ने की जांच
परिजन तत्काल उसे इलाज के लिए एक नर्सिंग होम ले गये, जहां चिकित्सक ने जांच के बाद बच्चे को मृत घोषित कर दिया. बताया जाता है कि दंपती को करीब 10 वर्ष बाद बच्चा हुआ था. चिकित्सक राजेश कुमार दुबे ने कहा कि छोटे बच्चों के आसपास ऐसी वस्तुएं नहीं रखनी चाहिए, जिन्हें वे आसानी से निगल सकें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










