चोरी की बाइक के साथ एक गिरफ्तार,दूसरा फरार
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 28 Apr 2024 10:51 PM
रिया पुलिस ने चोरी की एक बाइक से साथ एक आरोपी को गिरफ्तार कर गिरिडीह जेल भेज दिया है. जबकि, दूसरा अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा.
सरिया. सरिया पुलिस ने चोरी की एक बाइक से साथ एक आरोपी को गिरफ्तार कर गिरिडीह जेल भेज दिया है. जबकि, दूसरा अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा. इस संबंध में एसडीपीओ धनंजय प्रसाद राम ने बताया कि उन्हें चोरी की बाइक के संबंध में सूचना मिली थी. उनके निर्देश पर सरिया थाना के सअनि वंदे उरांव सशस्त्र बल के साथ शनिवार की रात लगभग 1.30 बजे छापेमारी अभियान चलाया गया. इस दौरान सरिया नगर पंचायत क्षेत्र के पेठियाटांड में घनश्याम मंडल की बाउंड्री से चोरी की हीरो कंपनी का ग्लैमर बाइक को जब्त करने में टीम सफल रही. घटना में संलिप्त आरोपी बड़की सरिया निवासी अजय कुमार पिता जागेश्वर मंडल को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में गिरिडीह जेल भेजा गया. वहीं, फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. इस संबंध में सरिया थाना में कांड संख्या 102/24 के तहत प्राथमिकी भी दर्ज की गयी है.
घर के सामने से बाइक चोरी :
बेंगाबाद. बेंगाबाद थाना क्षेत्र की मोतीलेदा पंचायत के बरमसिया गांव निवासी अनिल कुमार की स्पलेंडर बाइक संख्या जेएच 11 जी 7788 रविवार की दोपहर उसके घर के सामने से चोरी हो गयी. खोजबीन के बाद बाइक का सुराग नहीं मिलने पर पीड़ित ने बेंगाबाद पुलिस को इसकी जानकारी दी है. भुक्तभोगी अनिल के अनुसार उसने अपनी बाइक घर के सामने लगाकर घर में सो रहा थे. शाम में बाहर निकला तो बाइक गायब मिली. आसपास के ग्रामीणों से बाइक के संबंध में पूछताछ की लेकिन कुछ पता नहीं चला. घर के बगल जंगल में भी बाइक की खोज की, लेकिन कुछ पता नहीं चलने पर पुलिस को जानकारी दी.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










