Giridh News :रामनवमी में गिरिडीह की बेटियां करेंगी हुनर का प्रदर्शन
Published by : PRADEEP KUMAR Updated At : 25 Mar 2026 10:55 PM
Giridh News : गिरिडीह की बेटियां रामनवमी के अवसर पर अखाड़ा के दौरान अपने हुनर का प्रदर्शन करेंगी. अखाड़ा में शस्त्रों के साथ प्रदर्शन को लेकर बेटियां खूब प्रैक्टिक्स कर रही हैं. इस दौरान जय श्रीराम का जयकारा लगाया जा रहा है.
इन बेटियों को पूनम बरनवाल व सोनी कुमारी प्रशिक्षण दे रही है. गिरिडीह झंडा मैदान के बगल विवाह भवन के प्रागंण में पिछले कई दिनों से इन बेटियां अखाड़ा के अभ्यास में बढ़-चढ़कर भाग ले रही है. रामनवमी के दौरान बड़ा चौक व कचहरी चौक के पास आयोजित अखाड़ा के दौरान युवतियां शस्त्रों के साथ खेलों का प्रदर्शन करेंगी.
समूह बनाकर कर रहीं प्रैक्टिस
विभिन्न करतबों को लेकर अलग-अलग समूह बनाया गया है. अभ्यास के दौरान तलवारबाजी, लाठी, भाला सहित कई अन्य पारंपरिक खेलों के प्रदर्शन को लेकर प्रशिक्षण ले रही हैं. युवतियों में काफी उत्साह है. उनका कहना है कि अखाड़ा के दौरान वे लोग बेहतर प्रदर्शन करेंगी. पिछले कई दिनों से वे लोग लगातार अभ्यास कर रही है. प्रदर्शन की तैयारी ना केवल उनकी क्षमता को दर्शाता है, बल्कि सांस्कृतिक परंपराओं को भी जीवंत रखता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










