सरकार की पहल पर कैमरून में फंसे मजदूरों को कंपनी ने बातचीत के लिए बुलाया

Updated at : 17 Jul 2024 11:32 PM (IST)
विज्ञापन
सरकार की पहल पर कैमरून में फंसे मजदूरों को कंपनी ने बातचीत के लिए बुलाया

झारखंड की मंत्री बेबी देवी, सत्यानंद भोक्ता व सीएमओ कार्यालय रांची से विदेश मंत्री डॉक्टर एस जयशंकर को ट्वीट कर मजदूरों की स्थिति की जानकारी दी गई थी. इसपर विदेश मंत्री ने मामले को संज्ञान में लिया है.

विज्ञापन

सेंट्रल अफ्रीका के कैमरून में फंसे झारखंड के 27 मज़दूरों की समस्या समाधान पर झारखंड सरकार तथा केंद्र सरकार की पहल शुरू कर दी है. जिससे कि उन मजदूरों के बकाया मजदूरी का भुगतान हो तथा वे वापस अपने वतन को लौट इस संबंध में प्रवासी मजदूरों के हितार्थ काम करने वाले समाजसेवी सिकंदर अली ने बताया कि अफ्रीका के कैमरून में फंसे झारखंड के 27 मजदूरों की खबर सुनते ही झारखंड के मंत्री देवी,सत्यानंद भोक्ता तथा सीएमओ कार्यालय रांची से विदेश मंत्री डॉक्टर एस जयशंकर को ट्वीट कर पूनम मजदूरों की स्थिति की जानकारी दी गई थी.वहीं उन्हें अपने देश सुरक्षित लाने की पहल की बात कही गई थी. जिस पर संज्ञान लेते हुए केंद्रीय मंत्री दो एस जयशंकर ने उक्त देश के संबंधित मंत्री से बातचीत की. जिसका परिणाम हुआ कि वहां की सरकार ने एलएनटी कंपनी से संपर्क कर झारखंड के उन 27 फंसे मजदूरों की समस्या का समाधान करने को बताया जाता है कि केंद्र सरकार की पहल पर एलएनटी कंपनी ने बातचीत के लिए सा मजदूरों को बुलाया है. जिससे कि उनकी समस्या का समाधान हो सके. बताते चलें कि झारखंड राज्य के बोकारो,हजारीबाग तथा गिरिडीह जिले के 27 मजदूर अफ्रीका के कैमरून में फंसे हुए हैं.जिन्हें पिछले चार माह से कंपनी द्वारा मजदूरी का भुगतान नहीं किया जा रहा है.मजदूरों के सामने खाने-पीने का संकट खड़ा हो गया है.मजदूरों ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर अपनी दुर्दशा बताई है.साथ ही सरकार से वतन वापसी की गुहार लगाई है.वहीं लोगों ने बकाया वेतन के भुगतान की मांग भी की है.वर्तमान में अफ्रीका के कैमरून में जो मजदूर फंसे हुए हैं उसमें गिरिडीह जिला के सरिया थाना क्षेत्रांतर्गत चीचाकी के शुकर महतो,डुमरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत अतकी के रमेश महतो, विजय कुमार महतो, दूधपनिया के दौलत कुमार महतो हजारीबाग जिला के बिष्णुगढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत अचलजामु के बिसुन ,जोबार के टेकलाल महतो,खरना के छत्रधारी महतो,भीखन महतो, चानो के चिंतामण महतो जबकि बोकारो जिला के पेंक नारायणपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत कडरूखुटा के मोहन महतो,डेगलाल महतो,गोविंद महतो,चुरामन महतो,जगदीश महतो,मुरारी महतो, लखीराम,पुसन महतो,गोनियाटो के कमलेश कुमार महतो, महेश कुमार महतो,दामोदर महतो, मुकुंद कुमार नायक, नारायणपुर परमेश्वर महतो,धवैया के अनु महतो,धनेश्वर महतो,रालीबेडा के शीतल महतो,कुलदीप हांसदा शामिल हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola