Giridih News :मारपीट में महिला समेत नौ जख्मी, छह रेफर

Updated at : 14 Feb 2025 11:38 PM (IST)
विज्ञापन
Giridih News :मारपीट में महिला समेत नौ जख्मी, छह रेफर

Giridih News :बिरनी थाना क्षेत्र के सिमराढाब में जमीन विवाद में एक पक्ष के चंदन कुमार व महेंद्र राम तथा दूसरे पक्ष के रामदेव प्रसाद वर्मा के बीच शुक्रवार दोपहर मारपीट हो गयी. इसमें दोनों तरफ से एक महिला समेत नौ लोग घायल हो गये.

विज्ञापन

बिरनी थाना क्षेत्र के सिमराढाब की घटनाबिरनी थाना क्षेत्र के सिमराढाब में जमीन विवाद में एक पक्ष के चंदन कुमार व महेंद्र राम तथा दूसरे पक्ष के रामदेव प्रसाद वर्मा के बीच शुक्रवार दोपहर मारपीट हो गयी. इसमें दोनों तरफ से एक महिला समेत नौ लोग घायल हो गये. एक पक्ष के चंदन कुमार, महेंद्र राम, ममता रानी व रेणु देवी तथा दूसरे पक्ष के शिक्षक रामदेव प्रसाद वर्मा, अभिषेक कुमार, सीमा कुमारी, दिव्या भारती व अन्नपूर्णा वर्मा घायल हु ए. सभी घायलों को इलाज के लिए बिरनी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया. प्राथमिक इलाज के बाद चिकित्सक ने गंभीर रूप से घायल चंदन कुमार, महेंद्र राम, शिक्षक रामदेव प्रसाद वर्मा, अभिषेक कुमार, सीमा कुमारी, दिव्या भारती और अन्नपूर्णा वर्मा को सदर अस्पताल रेफर कर दिया. विवादित जमीन पर स्कूल बनाने व घर पर कब्जा करने का आरोप दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर लगाया है. दोनों पक्ष ने घटना की सूचना बिरनी थाना को दी है. थाना प्रभारी आकाश भारद्वाज ने कहा कि घटना की जानकारी मिली है. इसकी जांच की जा रही है. कहा कि घायलों का इलाज चल रहा है.

जमीन विवाद में मारपीट, दो लोग घायल

देवरी थाना क्षेत्र की बांसडीह पंचायत के नया सांखो गांव में शुक्रवार को जमीन विवाद में हुई मारपीट की घटना में एक महिला समेत दो लोग घायल हो गये. घायलों में 45 वर्षीय हीरो दास व 40 वर्षीया सुनीता देवी शामिल हैं. दोनों घायलों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवरी में करवाया गया. प्राथमिक इलाज के बाद गंभीर रूप से घायल सुनीता को बेहतर इलाज के लिए गिरिडीह रेफर कर दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola