Giridih News :कलश यात्रा के साथ नौ दिवसीय शतचंडी महायज्ञ शुरू

Published by : PRADEEP KUMAR Updated At : 04 Apr 2026 10:30 PM

विज्ञापन

Giridih News :प्रखंड क्षेत्र के कोयरीडीह गांव स्थित काली मंडा परिसर में शनिवार को कलश यात्रा के साथ नौ दिवसीय श्री-श्री 108 श्री शतचंडी महायज्ञ शुरू हुआ.

विज्ञापन

यज्ञ परिसर से शुरू कलश यात्रा करीब चार किमी की दूरी तय कर जयंती नदी पहुंची. मुख्य यजमान निर्मल राय व उनकी पत्नी थे. यज्ञाचार्य सुबोध उपाध्याय ने विधि-विधान से कलश की पूजा-अर्चना कर कलश में जल भरवाया. यज्ञ में प्रतिदिन दिन वैदिक पूजन के बाद चंडी पाठ का आयोजन किया जायेगा. वृंदावन से आये कथावाचक मुकुल कृष्ण जी महाराज प्रवचन करेंगे.

इनकी रही उपस्थिति

कलश यात्रा में मुख्य यजमान अपनी पत्नी के साथ निर्मल राय, गांडेय प्रमुख राजकुमार पाठक, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष यदुनंदन पाठक, प्रो प्रवीण चौधरी, मुखिया रानी कुमारी, जितेंद्र मंडल, प्रकाश यादव, गणेश सिंह, महेंद्र मंडल, बैजनाथ राणा, बुलबुल सिंह, किर्तानंद राय, अभिमन्यु राय समेत कोयरीडीह काली मंडा पोषक गांवों के गणमान्य लोग व ग्रामीण श्रद्धालु शामिल थे.

विज्ञापन
PRADEEP KUMAR

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola