ePaper

झूठे वादे कर सत्ता में आये झामुमो-कांग्रेस से सतर्क रहने की जरूरत : विनय सिंह

Updated at : 29 Aug 2024 10:53 PM (IST)
विज्ञापन
झूठे वादे कर सत्ता में आये झामुमो-कांग्रेस से सतर्क रहने की जरूरत : विनय सिंह

भाजपा नेता विनय कुमार सिंह ने गुरुवार को गिरिडीह विधानसभा क्षेत्र भाजपा मध्य भाग मंडल, नगर निगम के वार्ड संख्या 20 के माथाडीह, कोलहरिया, बक्शीडीह आदि इलाकों का दौरा किया. इस दौरान जनता से मुलाकात कर स्थानीय समस्याओं से अवगत हुए.

विज्ञापन

गिरिडीह.

भाजपा नेता विनय कुमार सिंह ने गुरुवार को गिरिडीह विधानसभा क्षेत्र भाजपा मध्य भाग मंडल, नगर निगम के वार्ड संख्या 20 के माथाडीह, कोलहरिया, बक्शीडीह आदि इलाकों का दौरा किया. इस दौरान जनता से मुलाकात कर स्थानीय समस्याओं से अवगत हुए. साथ ही उक्त समस्या के समाधान को लेकर संबंधित विभागीय अधिकारियों से मुलाकात करने की बात कही. श्री सिंह ने कहा कि माथाडीह नाई टोला में मुख्य मार्ग से लगभग छह सौ फीट जाने हेतु कोई रास्ता का निर्माण नहीं होने एवं लाइट नहीं है. कमरसाली में नाली का निर्माण नहीं रहने के कारण पानी जमाव के कारण काफी कीचड़ एवं गंदगी है. लाइट की भी व्यवस्था नहीं है. इस संबंध में उन्होंने नगर निगम के पदाधिकारी से बात कर समस्या के समाधान की बात की. भ्रमण के दौरान श्री सिंह ने ग्रामीणों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में हो रहे विकास कार्य एवं जनकल्याणकारी योजनाओं से लोगों को अवगत कराया. कहा कि झामुमो एवं कांग्रेस जनता से झूठे वादे कर सत्ता में आयी. इन पार्टियों से सतर्क रहने की जरूरत है. मौके पर अमित पासवान, बासुदेव राम चंद्रवंशी, दिगंबर शर्मा, गणेश ठाकुर, अनिल कुमार, अजय ठाकुर, सुजीत कुमार, अर्जुन कोल्ह, भवानी राम, शंकर पंडित, नागेश्वर दास, चंदन दास, शेरु शर्मा, शंकर मिस्त्री, पिंटू राय, रिंकू राय आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola