Giridih News: डीसी विपत्रों के समायोजन को ले दिये जरूरी निर्देश

Updated:
विज्ञापन
Giridih News: डीसी विपत्रों के समायोजन को ले दिये जरूरी निर्देश

Giridih News: अगर एसी विपत्र की निकासी हुई है और डीसी विपत्र से समायोजन नहीं किया गया गया है, वैसे कार्यालय डीसी विपत्र का समायोजन कर लें. उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे यह सुनिश्चित करें कि सभी लंबित मामलों का शीघ्रता से समायोजन हो जाये.

विज्ञापन

समाहरणालय सभागार में सोमवार को डीडीसी स्मृता कुमारी ने डीसी विपत्रों के समायोजन की बैठक की. इस दौरान विभिन्न विभागों के डीसी विपत्रों की स्थिति की समीक्षा करते हुए निर्देश दिया कि जिन विभागों द्वारा एसी बिल की निकासी की गयी है, वे सभी विभाग अपने-अपने कार्यालयों के एसी बिल के विरुद्ध डीसी बिल के लंबित मामलों की स्थिति जांच करते हुए यह सुनिश्चित कर लें कि संबंधित कार्यालय का डीसी विपत्र समायोजन लंबित नहीं है. अगर एसी विपत्र की निकासी हुई है और डीसी विपत्र से समायोजन नहीं किया गया गया है, वैसे कार्यालय डीसी विपत्र का समायोजन कर लें. उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे यह सुनिश्चित करें कि सभी लंबित मामलों का शीघ्रता से समायोजन हो जाये. बैठक में निदेशक डीआरडीए, जिला कल्याण पदाधिकारी, जिला कोषागार पदाधिकारी, कार्यपालक अभियंता, ग्रामीण विकास विभाग, कार्यपालक अभियंता, पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल, कार्यपालक अभियंता, लघु सिंचाई विभाग, जिला अभियंता, जिला परिषद समेत अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Mayank Tiwari

लेखक के बारे में

By Mayank Tiwari

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola