Giridih News: आदर्श कॉलेज व रिवरबैंक इंस्टीट्यूट के बीच हुआ एमओयू

Updated:
विज्ञापन
Giridih News: आदर्श कॉलेज व रिवरबैंक इंस्टीट्यूट के बीच हुआ एमओयू

Giridih News: आदर्श कॉलेज राजधनवार व रिवरबैंक इंस्टीट्यूट लंदन के बीच मंगलवार को एक एमओयू साइन किया गया.

विज्ञापन

आदर्श कॉलेज राजधनवार व रिवरबैंक इंस्टीट्यूट लंदन के बीच मंगलवार को एक एमओयू साइन किया गया. रिवर बैंक इंस्टीट्यूट महाविद्यालय के विद्यार्थियों को उद्यमशीलता का कोर्स करायेगी. यह जानकारी देते हुए प्राचार्य प्रो डॉ बिमल कुमार मिश्र ने बताया कि इस एमओयू से महाविद्यालय के विद्यार्थी लाभान्वित होंगे. नयी शिक्षा नीति में विद्यार्थियों को एंटरप्रेन्योरशिप का पेपर पढ़ना अनिवार्य है. नयी शिक्षा नीति विद्यार्थियों को रोजगार परक शिक्षा देने पर जोर देती है. इसी संकल्पना को महाविद्यालय पूरा करने का कार्य कर रही है. मौके पर रिवरबैंक इंस्टीट्यूट के मार्केटिंग हेड मृणमोय हाउलैडर, डॉ कन्हैया प्रसाद राय, डॉ अनिल बरनवाल, डॉ बीरेंद्र प्रताप, हेमंत कुमार सिंह, डॉ कृष्णा कुमार, डॉ संध्या, विवेक कुमार राय, डॉ अंगद कुमार मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Mayank Tiwari

लेखक के बारे में

By Mayank Tiwari

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola