Giridih News : नि:शुल्क मोतियाबिंद शिविर को लेकर झामुमो की बैठक

Updated:
विज्ञापन
Giridih News : नि:शुल्क मोतियाबिंद शिविर को लेकर झामुमो की बैठक

Giridih News : मोहनपुर में 30 से छह मई तक चलेगा शिविर

विज्ञापन

Giridih News : शंकर नेत्रालय, बोक्सा ट्रस्ट एवं नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के सहयोग से एक नि:शुल्क मोतियाबिंद शिविर का आयोजन श्री दुर्गा माता शिशु विद्या मंदिर मोहनपुर, टुंडी रोड गिरिडीह में किया जायेगा. इसकी तैयारी को लेकर शनिवार को नया परिसदन भवन में झामुमो जिलाध्यक्ष संजय सिंह ने बैठक की. जिलाध्यक्ष श्री सिंह ने बताया कि 30 अप्रैल से छह मई तक नेत्र जांच एवं चार मई से आठ मई तक मोतियाबिंद ऑपरेशन होगा. इस शिविर में मोतियाबिंद का इलाज देश के अच्छे चिकित्सकों द्वारा नि:शुल्क किया जाना है. उन्होंने बताया कि झामुमो का हरेक कार्यकर्ता व पदाधिकारी इस बात को देखेंगे कि उनके वार्ड या मुहल्ले में कोई भी मरीज, जो मोतियाबिंद का ऑपरेशन पैसे के अभाव में नहीं करा पा रहा है, उसको इस शिविर का लाभ दिलवाये. बैठक में बोक्सा ट्रस्ट बोकारो के वाईस प्रेसिडेंट तेज बहादुर सिंह, नगर प्रशासक प्रशांत कुमार लायक, राकेश कुमार रॉकी, अभय सिंह, दिलीप रजक, कोलेश्वर सोरेन, प्रधान मुर्मू, अशोक राम, सुमित कुमार, सोमर मरांडी, मेहबूब आलम, शरीफ अली, अनिल गुप्ता, नूरुल होदा, शब्बीर आलम, आशा देवी, मुमताज अंसारी, महताब मिर्जा, मोहन मंडल, रामेश्वर वर्मा, सुरेंद्र दास, श्यामलाल सोरेन, परमेश्वर मुर्मू, मनोज कुमार पासी, विनोद कुमार वर्मा, नरेश यादव, काजल देवी आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Manoj Kumar

लेखक के बारे में

By Manoj Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola