Giridih News :अतिरिक्त प्रभार में चल रहे हैं प्रखंड के अधिकांश विभाग, कार्य हो रहा प्रभावित

Updated:
विज्ञापन
Giridih News :अतिरिक्त प्रभार में चल रहे हैं प्रखंड के अधिकांश विभाग, कार्य हो रहा प्रभावित

Giridih News :गावां प्रखंड में अधिकांश विभाग अतिरिक्त प्रभार में चल रहे हैं. इससे संबंधित विभागों के कार्यों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है. लोगों को आवश्यक कार्यों को करवाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

विज्ञापन

स्थायी सीओ के नहीं रहने से लोगों को काफी परेशानी हो रही है. उक्त कार्यालय का अतिरिक्त प्रभार खोरीमहुआ के दंडाधिकारी अभिषेक कुमार को सौंपा गया है. वे सप्ताह में दो-तीन दिन ही कार्यालय में उपस्थित हो पाते हैं.

जमीन विवाद का नहीं हो रहा निबटारा

प्रखंड में जमीन विवाद चरम पर है, जिसका निबटारा समय नहीं होने से टकराव की स्थिति उत्पन्न होते रहती है. विद्यार्थियों व अन्य लोगोंं को प्रमाणपत्र बनवाने में कार्यालय का चक्कर लगाना पड़ता है. स्थायी सीओ के नहीं रहने से जनता दरबार भी नहीं लग रही है.

एक सुपरवाइजर के सहारे चल रहा सीडीपीओ कार्यालय

कुछ ऐसी ही स्थिति बाल विकास परियोजना कार्यालय की भी है. यहां स्थायी सीडीपीओ नहीं रहने से प्रखंड में आंगनबाड़ी केंद्रों की स्थिति खराब है. विभाग मात्र एक सुपरवाइजर के भरोसे चल रहा है. केंद्रों का निरीक्षण नहीं के बराबर हो पाता है, जिससे केंद्रों के संचालन में काफी लापरवाही बरती जा रही है.

पशुपालन विभाग में है एक चतुर्थ वर्गीय कर्मी

पशुपालन कार्यालय मात्र एक चतुर्थ वर्गीय कर्मचारी के भरोसे चल रहा है. यह कार्यालय भी अतिरिक्त प्रभार में चल रहा है. यहां चिकित्सक माह में एक-दो दिन ही उपस्थित होते हैं. चिकित्सक के अभाव में मवेशियों के इलाज में काफी परेशानी होती है. प्रखंड में कृषि कार्यालय भी अतिरिक्त प्रभार में चलाया जा रहा है.

सीएचसी में नहीं हैं स्थायी प्रभारी

सबसे अधिक परेशानी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में होती है. केंद्र का अतिरिक्त प्रभार तिसरी के चिकित्सक डॉ महेश्वरम को सौंपा गया है. यहां चिकित्सकों का भी अभाव है. इसके कारण लोग इलाज के लिए भटकने को बाध्य होते हैं.

विज्ञापन
Pradeep Kumar

लेखक के बारे में

By Pradeep Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola