Giridih News: महिला के गले से चेन छीनकर फरार हुए बदमाश
Author Mayank tiwari
Updated:
विज्ञापन

Giridih News: शहर में लगातार हो रही छिनतई की घटनाओं से लोगों में दहशत का माहौल बनता जा रहा है. ताजा मामला नगर थाना क्षेत्र स्थित आरके महिला कॉलेज के समीप का है, जहां एक बार फिर बाइक सवार बदमाशों ने चेन स्नैचिंग की वारदात को अंजाम दिया.
विज्ञापन
प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह घटना गुरुवार शाम करीब 6:30 बजे की है. शहर के प्रोफेसर कॉलोनी निवासी एडवोकेट राजीव कुमार की 56 वर्षीय पत्नी नीरा देवी कुटिया मंदिर से पूजा कर लौट रही थीं. जैसे ही वह आरके महिला कॉलेज के समीप पहुंचीं, दो अज्ञात युवक बाइक पर सवार होकर वहां पहुंचे और उनके गले से सोने की चेन झपट कर झंडा मैदान की ओर फरार हो गए. घटना के तुरंत बाद नीरा देवी ने शोर मचाया, जिसके बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे.
सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस
लोगों ने तुरंत नगर थाना पुलिस को सूचना दी. पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है. साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके.नौ दिन पहले भी यहीं पर हुई थी छिनतई
स्थानीय लोगों का कहना है कि 9 दिन पहले ही इस मोहल्ले से एक चेन की छिनतई हो चुकी हैं, लेकिन पुलिस की गश्ती और निगरानी में कोई खास सुधार नहीं हुआ है. लगातार हो रही इस तरह की घटनाओं से क्षेत्र में दहशत का माहौल है. नगर थाना प्रभारी शैलेश प्रसाद का कहना है कि पुलिस लगातार चेन छिनतई की घटनाओं की जांच कर रही है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










