पचंबा थाना क्षेत्र के चमन चौक में रात में बदमाशों ने मचाया उत्पात
Edited by Prabhat Khabar News Desk
Updated:
विज्ञापन
पचंबा थाना क्षेत्र के भंडारीडीह-चैताडीह रोड स्थित चमन चौक में बदमाशों ने मंगलवार की रात को जमकर उत्पात मचाया. रात में सड़कों पर चलने वाले मालवाहकों व ट्रक चालकों को धमका कर बदमाशों ने जबरन अवैध वसूली की.
विज्ञापन
प्रतिनिधि, गिरिडीह
पचंबा थाना क्षेत्र के भंडारीडीह-चैताडीह रोड स्थित चमन चौक में बदमाशों ने मंगलवार की रात को जमकर उत्पात मचाया. रात में सड़कों पर चलने वाले मालवाहकों व ट्रक चालकों को धमका कर बदमाशों ने जबरन अवैध वसूली की. रात के अंधेरे में इन बदमाशों की करतूत को स्थानीय कुछ लोगों ने अपनी-अपनी मोबाइल में कैद कर इसे सोशल मीडिया पर वायरल भी कर दिया है. वहीं मामले की जानकारी मिलने के बाद पचंबा थाना के इंस्पेक्टर मंटू कुमार के साथ पचंबा थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और बदमाशों की गिरफ्तारी को लेकर छापामारी की. हालांकि पुलिस के पहुंचते ही सभी बदमाश मौके से फरार हो गये.घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है.
घटना को लेकर स्थानीय लोगों ने बताया कि सोमवार की रात करीब 1 से 1.30 बजे चमन चौक में करीब तीन-चार बदमाश हाथों में लाठी-डंडा लेकर रात में गुजरने वाली अधिकांश मालवाहकों व ट्रक चालकों को रोक कर उनसे जबरन अवैध वसूली कर रहे थे. बीच सड़क पर बदमाशों की इस करतूत को स्थानीय कुछ लोगों ने अपनी मोबाइल पर कैद कर लिया.कुछ युवकों की हो गयी है पहचान, जल्द होगी गिरफ्तारी
इधर, मामले को लेकर पचंबा के इंस्पेटर मंटू कुमार ने बताया कि बदमाशों की गिरफ्तारी को लेकर छापामारी की जा रही है. कुछ युवकों की पहचान हो गयी है, जिसकी बहुत जल्द गिरफ्तारी कर ली जायेगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










