ePaper

मंत्री बेबी देवी व विधायक इरफान ने किया जनसंपर्क

Updated at : 04 May 2024 11:19 PM (IST)
विज्ञापन
मंत्री बेबी देवी व विधायक इरफान ने किया जनसंपर्क

कोडरमा लोकसभा क्षेत्र के इंडिया गठबंधन प्रत्याशी विनोद कुमार सिंह व गांडेय विधानसभा उप चुनाव के प्रत्याशी कल्पना मुर्मू सोरेन के पक्ष में शनिवार को राज्य की मंत्री बेबी देवी व जामताड़ा विधायक डॉ इरफान अंसारी ने जनसंपर्क अभियान चलाया.

विज्ञापन

गांडेय. कोडरमा लोकसभा क्षेत्र के इंडिया गठबंधन प्रत्याशी विनोद कुमार सिंह व गांडेय विधानसभा उप चुनाव के प्रत्याशी कल्पना मुर्मू सोरेन के पक्ष में शनिवार को राज्य की मंत्री बेबी देवी व जामताड़ा विधायक डॉ इरफान अंसारी ने जनसंपर्क अभियान चलाया. बेबी देवी ने कहा कि केंद्र सरकार ने झारखंड सरकार के खिलाफ जो किया है, उसका जवाब यहां की जनता देगी. राज्य के विकास के लिए इंडिया गठबंधन के समर्थन की अपील की. डॉ इरफान अंसारी ने भी लोगों को बेहतर शिक्षा, स्वास्थ्य एवं राज्य के उज्ज्वल भविष्य के लिए लोगों से समर्थन मांगा. दोनों नेता गांडेय, बुधुडीह समेत अन्य गांव पहुंचे और लोगों से संपर्क किया. मौके पर बीस सूत्री अध्यक्ष ध्रुवदेव पंडित, प्रखंड सचिव भैरव वर्मा, मुखिया नवीन कुमार वर्मा, मो. नासिर, मो. इनाम, प्रमोद राम, आलम अंसारी आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola