Giridih News: ईद-ए-मिलादुन्नबी को लेकर नगर थाना में शांति समिति की बैठक

Published by : MAYANK TIWARI Updated At : 03 Sep 2025 1:37 AM

विज्ञापन

Giridih News: बैठक में थाना प्रभारी ने कहा कि ईद मिलादुन्नबी का पर्व आपसी भाईचारा और सौहार्द का संदेश देता है. ऐसे में सभी समुदायों की जिम्मेदारी बनती है कि वे पर्व को शांति और सद्भाव के साथ मनाएं. उन्होंने उपस्थित लोगों से अपील किया कि पर्व के दौरान किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी प्रकार की समस्या या जानकारी तुरंत पुलिस प्रशासन को उपलब्ध कराएं.

विज्ञापन

नगर थाना परिसर में मंगलवार को ईद-ए-मिलादुन्नबी को लेकर शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया. बैठक की अध्यक्षता नगर थाना प्रभारी ज्ञान रंजन कुमार ने की. इसमें शहर के विभिन्न मोहल्लों के गणमान्य लोग, बुद्धिजीवी वर्ग और शांति समिति के सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे. बैठक में थाना प्रभारी ने कहा कि ईद मिलादुन्नबी का पर्व आपसी भाईचारा और सौहार्द का संदेश देता है. ऐसे में सभी समुदायों की जिम्मेदारी बनती है कि वे पर्व को शांति और सद्भाव के साथ मनाएं. उन्होंने उपस्थित लोगों से अपील किया कि पर्व के दौरान किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी प्रकार की समस्या या जानकारी तुरंत पुलिस प्रशासन को उपलब्ध कराएं. कहा कि पर्व के अवसर पर जुलूस निकाले जायेंगे, जिसके लिए प्रशासन की ओर से विशेष व्यवस्था की जायेगी. उन्होंने बताया कि संवेदनशील इलाकों में पुलिस बल की तैनाती की जाएगी और गश्ती बढ़ायी जायेगी ताकि कोई अप्रिय स्थिति उत्पन्न न हो. बैठक में उपस्थित शांति समिति के सदस्यों ने भी आश्वासन दिया कि वे पर्व के दौरान पूरी तरह से सहयोग करेंगे और मोहल्लों में शांति-सौहार्द बनाए रखने का प्रयास करेंगे. बैठक में आए हुए लोगों ने कहा कि गिरिडीह शहर की पहचान गंगा-जमनी तहजीब और आपसी भाईचारे की रही है जिसे हर हाल में बनाए रखना सबकी जिम्मेदारी है. साथ ही लोगों से अपील किया कि वे एक-दूसरे के त्योहारों का सम्मान करते हुए पर्व को शांतिपूर्ण तरीके से मनायें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MAYANK TIWARI

लेखक के बारे में

By MAYANK TIWARI

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola