Giridih News :संदेहास्पद स्थिति में विवाहिता की मौत

Giridih News :मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कैलीबाद निवासी मनोज सिंह की 19 वर्षीय पत्नी पुना कुमारी की संदेहास्पद स्थिति में रविवार को मौत हो गयी. बताया जाता है कि उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. लेकिन, जब पुलिस पहुंची, तो उसका शव आंगन में पड़ा मिला.
मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कैलीबाद की घटना
मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कैलीबाद निवासी मनोज सिंह की 19 वर्षीय पत्नी पुना कुमारी की संदेहास्पद स्थिति में रविवार को मौत हो गयी. बताया जाता है कि उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. लेकिन जब पुलिस पहुंची, तो उसका शव आंगन में पड़ा मिला. रविवार को शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया गया. बताया गया कि पुना की शादी नौ माह पूर्व कैलीबाद निवासी सिकंदर सिंह के बेटे मनोज सिंह से हुई थी. शादी के कुछ दिनों तक दोनों के बीच सब कुछ ठीक चल रहा था. लेकिन, पिछले कुछ दिनों से पति-पत्नी तकरार शुरू हो गया. बताया जाता है कि शनिवार की देर शाम पति से झगड़ा हुआ था. इसके बाद उसका शव मिला. घटना की जानकारी मिलने पर मुफस्सिल पुलिस पहुंची, तो शव आंगन पड़ा देखा. सूचना पर मृतका के मायके लावे भी पहुंचे और ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाकर हंगामा करने लगे. इधर, ससुराल वाले फरार हैं. सदर एसडीपीओ जीतवाहन उरांव और मुफस्सिल थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो ने जांच और उसके बाद कार्रवाई का आश्वासन देकर मामला शांत करवाया.पिता ने ससुराल वालों पर लगाया हत्या का आरोप
विवाहिता के पिता डुमरी थाना क्षेत्र के अरवाटांड़ निवासी सिकंदर राय ने ससुरालवालों पर हत्या का आरोप लगाया है. कहा कि शादी के कुछ दिनों के बाद से ही दोनों के बीच विवाद चल रहा था. कई बार समाज में भी बैठक भी हुई. उसने अपने दामाद पर किसी महिला के साथ संबंध का आरोप लगाया. कहा कि उसकी बेटी ने दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था. इसके बाद से विवाद शुरू हुआ. इसके कारण दामाद, बेटी की गोतनी और भैंसुर ने मिलकर साजिश के तहत गला दबाकर उसकी हत्या कर दी. कहा कि जब वे लोग ससुराल पहुंचे तो उनकी बेटी का शव घर के आंगन में रखा हुआ था. किसी ने भी उसके शव को फांसी लगे नहीं देखा था जिससे साफ प्रतीत होता है कि उसका गला दबाकर हत्या करने के बाद उसके शव को घर के आंगन में रख दिया गया.
क्या कहते हैं थानेदार
मुफस्सिल थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो ने बताया कि मृतका के पिता के सिकंदर राय के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. यह प्राथमिकी मृतका के पति मनोज सिंह, मृतका की गोतनी मीना देवी और भैंसुर प्रदीप सिंह को आरोपित किया गया है. पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारणों का पता चलेगा. जांच रिपोर्ट आने के बाद विधि सम्मत कार्रवाई की जायेगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




