Giridih News :संदिग्ध परिस्थिति में विवाहिता की मौत, हत्या का आरोप, सभी फरार

Updated:
विज्ञापन
Giridih News :संदिग्ध परिस्थिति में विवाहिता की मौत, हत्या का आरोप, सभी फरार

Giridih News :बगोदर थानांतर्गत औरा में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गयी. घटना सोमवार पूर्वाह्न 11 बजे की है.

विज्ञापन

सदल बल घटनास्थल पहुंचे बगोदर सअनि अभिजीत कुमार ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु गिरिडीह सदर अस्पताल भेज दिया. मृतका के परिजनों ने थाना ने लिखित शिकायत कर ससुरालवालों पर हत्या का आरोप लगाया है. घर के सभी लोग फरार बताये जाते हैं.

विवाह के कुछ ही दिन बाद से विवाद शुरू हो गया

विवाहिता का नाम नाजिया परवीन (22) है. इसके पूर्व घटना की सूचना मृतका की मां नूरेजा खातून और नैहर वालों को मिलते ही बेटी की ससुराल औरा पहुंचे जहां अपनी बेटी को एक कमरे में बेड पर मृत पाया. इस बाबत बगोदर थानांतर्गत उल्लिबार निवासी मृतका की मां नूरेजा खातून ने बगोदर थाना में लिखित शिकायत की है. आवेदन के अनुसार नाजिया का औरा के मोजीब अंसारी के साथ अप्रैल 2024 में मुस्लिम रीति-रिवाज के साथ विवाह हुआ था. कुछ दिनों तक सब ठीक-ठाक रहा, पर दहेज को लेकर बराबर घर में झगड़ा और मारपीट की जाती थी. कई बार समझाया भी गया.

सुबह दी गयी हादसे की सूचना

प्रार्थी ने ससुराल वालों पर दो दिन पहले रात में फंदे से लटकाकर हत्या कर देने का आरोप लगाया है और आत्महत्या करने की सूचना सुबह दी गयी. मृतका के चाचा ने बताया कि रात में ही उसे प्रताड़ित किया गया है. मृतका की मां ने बेटी से संपर्क भी किया, पर फोन नहीं रिसीव किया गया. सोमवार को दस बजे पुत्री के द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किये जाने की सूचना दी गयी, पर जब सभी उसकी ससुराल पहुंचे तो उस समय सभी लोग घर से फरार थे. मायके वालों ने मृतका के पति, ससुर, ननदोई, देवर पर हत्या करने का आरोप लगाया है. बीस सूत्री अध्यक्ष सरवर खान ने थाना प्रभारी से मामले की जांच कर दोषी को सजा देने की मांग की है. बगोदर थाना प्रभारी विनय कुमार यादव ने बताया कि दहेज हत्या को लेकर मृतका की मां ने आवेदन दिया है. पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है.

विज्ञापन
Pradeep Kumar

लेखक के बारे में

By Pradeep Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola