Giridih News :देवघर से लौट मंजू कुमारी ने कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक

Giridih News :जमुआ की भाजपा प्रत्याशी मंजू कुमारी सुबह उठने के बाद कई कार्यकर्ताओं के साथ मुलाकात की. फिर गिरिडीह में स्थित कृषि उत्पादन बाजार समिति में बनाये गये स्ट्रांग रूम में ईवीएम को सील कराया.
जमुआ की भाजपा प्रत्याशी मंजू कुमारी सुबह उठने के बाद कई कार्यकर्ताओं के साथ मुलाकात की. फिर गिरिडीह में स्थित कृषि उत्पादन बाजार समिति में बनाये गये स्ट्रांग रूम में ईवीएम को सील कराया. वहां से निकलकर वह अपने पति को छोड़ने के लिए देवघर भी गयी. मंजू कुमारी ने कहा कि जमुआ की जनता ने अपार समर्थन दिया है. हम उनके शुक्रगुजार हैं. लोकतंत्र के महापर्व में जिस तरह से आम जनता की भागीदारी रही है, वह उसके लिए धन्यवाद के पात्र हैं. उन्होंने कहा कि उनकी जीत तय है और काफी अंतर से इस सीट पर भाजपा की जीत होगी. पूर्व के जनप्रतिनिधि से लोग काफी नाराज थे और उसी नाराजगी का गुस्सा मतदान के दौरान देखा गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










