Giridih News : आम बागवानी को किया आग के हवाले

Published by : MANOJ KUMAR Updated At : 18 Mar 2026 12:37 AM

विज्ञापन

Giridih News : मंजर से भरे पेड़ जला देख किसान परेशान

विज्ञापन

Giridih News :बेंगाबाद. अज्ञात लोगों ने महुआर पंचायत के जामबाद और सानी जामबाद की आम बागवानी को आग के हवाले कर दिया. देखते ही देखते बागवानी में आग की लपटें फैल गयीं. घटना में दोनों बागवानी में लगे डेढ़ सौ से अधिक आम के अलावा अन्य प्रजातियों के पेडों को भारी नुकसान हुआ. आम के पेड़ में लगे मंजर भी जल गयी. हालांकि ग्रामीणों ने आग को बुझाने का प्रयास किया, पर तब तक देर हो चुकी थी.

थाना में दिया आवेदन :

इधर, पीड़ित सानी जामबाद गांव निवासी सीताराम यादव और जामबाद निवासी रीतलाल दास ने बेंगाबाद बीडीओ व थाना में मंगलवार को आवेदन देकर घटना की जानकारी देते हुए आवश्यक कार्रवाई की मांग की है. किसानों के अनुसार अपनी जमीन पर कुछ वर्ष पूर्व मनरेगा योजना के तहत बिरसा मुंडा आम बागवानी की थी. आम के पेड़ बडे़ हो चुके थे और इस बार पेड़ मंजर से भर गये थे. आम की अच्छी फसल की उम्मीद थी, पर किसी ने दोनों स्थानों के आम बागवानी में आग लगा दी. इससे पेड़ों को भारी नुकसान हुआ है.

पूर्व में भी हो चुकी हैं घटनाएं :

इसके पूर्व भी असामाजिक तत्वों ने मानजोरी के किसान नेमिया देवी के आम बागवानी में आग लगा दिया था. ओझाडीह पंचायत के महुआटांड गांव के किसान रामचंद्र यादव के तीन एकड़ में लगे आम पेड़ों को काटकर भारी नुकसान पहुंचाया था. सूचना पर बेंगाबाद पुलिस महुआटांड पहुंचकर छानबीन की और पेड़ों को काटने में प्रयुक्त कुल्हाड़ी जब्त की थी. फिलहाल एक माह के अंदर चार आम बागवानी में आग लगाकर नुकसान पहुंचाने की घटना ने अन्य किसानों को सकते में डाल दिया है. आपसी रंजिश में बागवानी को आग के हवाले कर देने से काफी नुकसान हो रहा है. पूर्व प्रमुख रामप्रसाद यादव ने घटना की कड़ी निंदा की है. इधर, थाना प्रभारी जितेन्द्र कुमार सिंह का कहना है कि मामले की जांच-पड़ताल के बाद आवश्यक कार्रवाई की जायेगी.

विज्ञापन
MANOJ KUMAR

लेखक के बारे में

By MANOJ KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola