Giridih News: राष्ट्रीय खेल दिवस पर याद किये गये मेजर ध्यानचंद

Updated:
विज्ञापन
Giridih News: राष्ट्रीय खेल दिवस पर याद किये गये मेजर ध्यानचंद

Giridih News: प्रधानाध्यापक ने कहा कि मेजर ध्यानचंद हॉकी खेल का अभ्यास रेल पटरी पर किया करते थे और जब मैदान में खेलते थे, तो सीधे लक्ष्य पर हिट करते थे. जर्मनी के हिटलर ने उनके खेल की कला को देखकर स्टिक में चुंबक लगा होने की आशंका जाहिर की थी. तब उन्होंने उस स्टिक को तोड़कर दूसरे स्टिक से भी जीत हासिल कर दिखाया. तब से उन्हें हॉकी का जादूगर कहा जाने लगा.

विज्ञापन

देवरी प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय सिकरूडीह में राष्ट्रीय खेल दिवस पर शुक्रवार को मेजर ध्यानचंद की जयंती मनायी गयी. बच्चों को उनके जीवनी से अवगत कराया गया. भारत का राष्ट्रीय खेल हॉकी के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान रहने के कारण हॉकी का जादूगर नाम से जाने जानेवाले मेजर ध्यानचंद को याद किया गया. प्रधानाध्यापक ने कहा कि मेजर ध्यानचंद हॉकी खेल का अभ्यास रेल पटरी पर किया करते थे और जब मैदान में खेलते थे, तो सीधे लक्ष्य पर हिट करते थे. जर्मनी के हिटलर ने उनके खेल की कला को देखकर स्टिक में चुंबक लगा होने की आशंका जाहिर की थी. तब उन्होंने उस स्टिक को तोड़कर दूसरे स्टिक से भी जीत हासिल कर दिखाया. तब से उन्हें हॉकी का जादूगर कहा जाने लगा. मौके पर शिक्षक शोभरण मंडल, विजय कुमार शर्मा, क्रांति हांसदा, उमेश मंडल, सीमा दास, मोहम्मद मुस्तकीम, बाल संसद के खेल मंत्री आदर्श कुमार, बीरेंद्र कुमार, अंकित कुमार, ज्योति कुमारी, सीमा कुमारी, प्रिंस कुमार आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Mayank Tiwari

लेखक के बारे में

By Mayank Tiwari

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola