कोयलांचल में महुआ शराब की बिक्री धड़ल्ले से
Author : Prabhat Khabar News Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 15 Apr 2020 1:05 AM
गिरिडीह : गिरिडीह के कोयलांचल में महुआ शराब की धड़ल्ले से बिक्री हो रही है. लॉकडाउन के दौरान शराब माफियाओं द्वारा गांवों में जार से महुआ शराब पहुंचायी जा रही है. बाइक व साइकिल के जरिये कोयलांचल अवस्थित विभिन्न गांवों में महुआ शराब पहुंचा दी जाती है. जानकारी के मुताबिक कोपा, गांधीनगर, प्रेमनगर, जोगटियाबाद, जोरबाद, […]
गिरिडीह : गिरिडीह के कोयलांचल में महुआ शराब की धड़ल्ले से बिक्री हो रही है. लॉकडाउन के दौरान शराब माफियाओं द्वारा गांवों में जार से महुआ शराब पहुंचायी जा रही है. बाइक व साइकिल के जरिये कोयलांचल अवस्थित विभिन्न गांवों में महुआ शराब पहुंचा दी जाती है. जानकारी के मुताबिक कोपा, गांधीनगर, प्रेमनगर, जोगटियाबाद, जोरबाद, कैलीबाद, पपरवाटांड़, करहरबारी, गपैय, बदडीहा, हिरण्यपुर, अकदोनी आदि इलाकों में धड़ल्ले से महुआ शराब की बिक्री हो रही है.
इन इलाकों में लोग शाम को गुपचुप पहुंचकर शराब का सेवन करते हैं. कई मोहल्लों में रात के वक्त शराब के अड्डों पर जमावड़ा लगा रहता है. नशे में लोग एक-दूसरे के साथ गाली-ग्लौज भी करते हैं. बताया जाता है कि विभाग के संज्ञान में रहने के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं होती है. इस बाबत कई सामाजिक संगठनों ने महुआ शराब की खरीद-बिक्री के खिलाफ कार्रवाई की मांग भी की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










