Giridih News: महिला थाना पुलिस ने छात्राओं को सुरक्षा की दी जानकारी

Giridih News: छात्राओं की गुड टच-बैड टच समेत अन्य मुद्दों पर जागरूक किया. थाना प्रभारी ने स्कूल व कॉलेज की छात्राओं को सरकार द्वारा जनहित में जारी की गयी टोल फ्री नंबर 100, 112, 1098 व 1930 नंबर की उपयोगिता बतायी.
शिक्षक दिवस पर महिला थाना प्रभारी दीपमाला कुमार के नेतृत्व में आरके महिला कॉलेज और सर जेसी बोस स्कूल में छात्राओं की गुड टच-बैड टच समेत अन्य मुद्दों पर जागरूक किया. थाना प्रभारी ने स्कूल व कॉलेज की छात्राओं को सरकार द्वारा जनहित में जारी की गयी टोल फ्री नंबर 100, 112, 1098 व 1930 नंबर की उपयोगिता बतायी. कॉलेज की प्रिंसिपल मधु श्री सेन सान्याल और सर जेसी बोस स्कूल के प्रिंसिपल मुन्ना कुशवाह ने छात्राओं का उत्साहवर्धन किया. छात्राओं से अपील की कि सरकार इन नंबरों की जानकारी आस-पास की छात्राओं, युवतियों व महिलाओं को दें, ताकि विपरीत परिस्थिति में उनको मदद मिल सके.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




