Giridih News: घाटकुल-बरमसिया के बीच जयंती नदी पर पुल नहीं होने से परेशानी

Updated:
विज्ञापन
Giridih News: घाटकुल-बरमसिया के बीच जयंती नदी पर पुल नहीं होने से परेशानी

Giridih News: प्रखंड के घाटकुल व बरमसिया वन पंचायत को जोड़ने वाली जयंती नदी पर पुल नहीं होने से दोनों पंचायतों के आधा दर्जन गांव के लोग परेशान हैं. मामले को ले स्थानीय पंचायत प्रतिनिधियों व ग्रामीणों ने प्रशासन व संबंधित विभाग से नदी पर पुल निर्माण की मांग की है.

विज्ञापन

घाटकुल पंचायत व बरमसिया वन पंचायत के बीच जयंती नदी गुजरी है. लेकिन पुल नहीं रहने से दोनों पंचायत के अहार डीह, मड़वाटांड, चरघरा, बक्सी गर्जा, गोराडीह, घाटकुल, भंडर कुंडा आदि गांव के लोगों को काफी परेशानी होती है. वर्तमान में तो नदी में पानी कम रहने के कारण लोग किसी तरह आवाजाही कर लेते हैं. लेकिन बरसात के इन गांव को लोगों को सात किलोमीटर दूरी तय कर एक दूसरे पंचायत तक आवाजाही को मजबूर हो जाते हैं. मामले को ले पूर्व उप प्रमुख शगुफ्ता कमर,कांग्रेस के कन्हैया राय, ग्रामीण दिनेश राय, मो.मंजूर, मो.मुर्शीद, प्रमोद राय आदि ने प्रशासन से जयंती नदी पर पुल की मांग की है.

विभाग को किया जाएगा पत्राचार : मुखिया

घाटकुल पंचायत के मुखिया अब्दुल हफीज एवं बरमसिया वन पंचायत की मुखिया साहिना खातून ने कहा कि जयंती नदी पर पुल नहीं होने से कई गांव के लोगों को कठिनाई होती है. नदी पर पुल निर्माण के लिए संबंधित विभाग एवं प्रमुख को पत्राचार किया जाएगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Mayank Tiwari

लेखक के बारे में

By Mayank Tiwari

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola