Giridih News: अधिकारियों पर भ्रष्टाचार का आरोप लगा किजपा ने दिया धरना

Published by : MAYANK TIWARI Updated At : 22 Jul 2025 11:20 PM

विज्ञापन

Giridih News: किसान जनता पार्टी ने भ्रष्ट पदाधिकारियों पर कार्रवाई करने की मांग को लेकर मंगलवार को झंडा मैदान गिरिडीह में धरना दिया.

विज्ञापन

धरना को संबोधित करते हुए किसान जनता पार्टी के केंद्रीय कमेटी अध्यक्ष सह अधिवक्ता अवधेश कुमार सिंह ने कहा कि अवैध शराब के कारोबार का खिलाफ जाने वाले लोगों को लम्बे समय तक जेल में रखने के लिए थाना प्रभारी, एसडीपीओ और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी के चहेते भाजपा नेता सुनील साव ने जो जाल बुना था, उस जाल को मैंने काट दिया और निचली अदालत से ही निर्दोष दलित युवकों को जमानत मिल गया, पर लड़ाई अभी खत्म नहीं हुई है. चंद पैसों के खातिर निर्दोष लोगों को झूठे मुकदमे में फंसाने वाले पुलिस पदाधिकारियों और दलालों के खिलाफ जोरदार आवाज बुलंद कर उन्हें उनके पापो की सजा दिलवाना होगा ताकि भविष्य में भ्रष्ट पुलिस निर्दोष लोगों को फंसाने के पहले सौ बार सोचे. किसान जनता पार्टी के कार्यालय सचिव विजय कुमार ने कहा कि जो सही में अपराधी होता है, वह पुलिस को पैसा देकर थाना से ही छूट जाता है और भ्रष्ट पुलिस पदाधिकारी निर्दोष लोगों को झूठे आरोप में जेल भेजती है. यही कारण है कि आज 80 प्रतिशत से अधिक निर्दोष लोग जेलों में बंद है. जमानत पर छूटे पीड़ित युवक सिकंदर तुरी ने कहा कि गिरफ्तारी के बाद पुलिस हमलोगों का मुंह ढक दिया था और मीडिया वालों को झूठ पर झूठ बोले जा रहे थे. धरना के बाद महामहिम राज्यपाल के नाम डीसी गिरिडीह को ज्ञापन देकर दोषी पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई की मांग की. धरना में घनश्याम पंडित, छत्रधारी सिंह, भागीरथ राय, बसिया टुडू, जहांगीर अंसारी, नीलम कुमारी, खुशबू देवी, धनेश्वर मरांडी, विजय सिंह, मुन्ना टुडू, टिप्पण ठाकुर, ठुडा हेम्ब्रोम, जसिन्ता, छोटू टुडू, बड़की किस्कू, शंकर साव, सीता देवी, केसिया देवी, रमेश कुमार, श्रवण कुमार, विक्की दयाल, पानो हेम्ब्रम व थम्मी मंडल आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MAYANK TIWARI

लेखक के बारे में

By MAYANK TIWARI

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola